1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन देशों की यात्रा पर

प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन देशों की यात्रा पर

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 09, 2015 07:51 am IST,  Updated : Apr 09, 2015 12:20 pm IST

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से तीन देशों की यात्रा पर रवाना हो रहे हैं। नरेंद्र मोदी यूरोप के दो सबसे ताकतवर देशों फ्रांस और जर्मनी के अलावा कनाडा के दौरे पर जाएंगे। इस

- India TV Hindi

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से तीन देशों की यात्रा पर रवाना हो रहे हैं। नरेंद्र मोदी यूरोप के दो सबसे ताकतवर देशों फ्रांस और जर्मनी के अलावा कनाडा के दौरे पर जाएंगे। इस यात्रा में रक्षा क्षेत्र में कई समझौतों पर दस्तख़त होने की उम्मीद है। इसके अलावा पीएम का जोर फ्रांस, जर्मनी और कनाडा की कंपनियों से निवेश आकर्षित करने पर होगा।

आज से शुरू हो रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन देशों की यात्रा नौ दिनों तक चलेगी।

प्रधानमंत्री मोदी आज दोपहर साढ़े तीन बजे रवाना होंगे और देर शाम तक पेरिस पहुंचेंगे। 10 अप्रैल को सुबह पेरिस में प्रधानमंत्री का औपचारिक स्वागत किया जाएगा। फ्रांस से पीएम मोदी 12 अप्रैल को जर्मनी के लिए रवाना हो जाएंगे जिसके बाद उनका कनाडा जाने का कार्यक्रम है।

एस जयशंकर, विदेश सचिव ने बताया कि "पीएम मोदी के फ्रांस दौरे की सबसे खास बात होगी नाव पर चर्चा। फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसुआ ओलांद के साथ फ्रांस की सीन नदी में नाव की सवारी करेंगे।"

नरेंद्र मोदी के फ्रांस दौरे में इंफ्रास्ट्रक्चर और डिफेंस समेत न्यूक्लियर एनर्जी के क्षेत्र में कई डील होने की उम्मीद है। इस यात्रा में उनका जोर निवेश आकर्षित करने पर होगा। फ्रांस में मोदी इंफ्रास्ट्क्चर कंपनियों के सीईओ से भी मिलेंगे जिसके बाद डिफेंस से जुड़ी कंपनियों के सीईओ से बातचीत करेंगे।

फ्रांस के बाद प्रधानमंत्री जर्मनी के दौरे पर जाएंगे... जर्मनी के दौरे मे चांसलर एंजेला मार्केल के साथ पीएम मोदी की समिट लेवल बैठक में कई समझौते होने की उम्मीद है... गंगा की सफाई को लेकर भी जर्मनी से समझौता हो सकता है। 12 अप्रैल को पीएम मोदी जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल के साथ हनोवर अंतर्राष्ट्रीय मेले का उद्घाटन करेंगे, जिसमें इस साल भारत पार्टनर देश है... हनोवर के सिटी हॉल में पीएम महात्मा गांधी की मूर्ति का अनावरण भी करेंगे... जर्मनी में मोदी का सबसे बड़ा एजेंडा मेक इंन इंडिया के लिए निवेश लाना होगा...

मोदी न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर की तरह टोरंटो में रिको कोलोजिएम में दस हजार से ज्यादा लोगों को संबोधित करेंगे।

फ्रांस और जर्मनी के बाद पीएम मोदी की यात्रा का आखिरी पड़ाव है कनाडा होगा। मोदी 14 अप्रैल की शाम कनाडा पहूंचेंगे जहां 15 अप्रैल को उनका औपचारिक स्वागत किया जाएगा। कनाडा के दौरे में मोदी वहां के पीएम से द्विपक्षीय बातचीत करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत