1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. चीन की सबसे महंगी फिल्म 'असुरा' बुरी तरह पिटी, जानिए कितने करोड़ का हुआ नुकसान

चीन की सबसे महंगी फिल्म 'असुरा' बुरी तरह पिटी, जानिए कितने करोड़ का हुआ नुकसान

 Published : Jul 17, 2018 11:33 pm IST,  Updated : Jul 17, 2018 11:33 pm IST

चीन की सबसे अधिक लागत वाली फिल्म 'असुरा' को निराशाजनक शुरुआत के बाद सिनेमाघरों से हटा दिया गया है।

असुरा- India TV Hindi
असुरा

बीजिंग: चीन की सबसे अधिक लागत वाली फिल्म 'असुरा' को निराशाजनक शुरुआत के बाद सिनेमाघरों से हटा दिया गया है। 'बीबीसी' की मंगलवार की रिपोर्ट के अनुसार, 75 करोड़ युआन (11.2 करोड़ डालर) की लागत से बनी फिल्म ने रिलीज के पहले सप्ताहांत में पांच करोड़ युआन से भी कम की कमाई की।

बौद्ध पौराणिक कथा पर कुछ हद तक आधारित फिल्म एक चरवाहे द्वारा पौराणिक स्वर्गीय साम्राज्य को हमले से बचाने की कहानी के इदर्गिद घूमती है। फिल्म के निर्माता इस फिल्म पर दोबारा काम कर और इसमें सुधार कर फिर से रिलीज करने के बारे में सोच रहे हैं।

फिल्म अगर दूसरी बार भी अच्छा कारोबार नहीं करती है तो 10.5 करोड़ डालर के नुकसान के साथ यह फिल्म सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी असफल फिल्मों में शामिल हो जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन