लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड अभिनेता क्रिस हेम्सवर्थ का कहना है कि फिल्म कलाकार के रूप में मशहूर होने से पहले एक बार रुपये चुकाने के लिए उन्हें फार्मेसी में काम करना पड़ा था और ब्रेस्ट पंप्स की सफाई करनी पड़ी थी। हेम्सवर्थ ने बताया, "मैं एक फार्मेसी में काम करता था, जो महिलाओं के लिए ब्रेस्ट पंप की सुविधा उपलब्ध कराता था। मेरे हाथ में एक टूथब्रश और स्प्रे होता था और मुझे वह मशीन साफ करनी पड़ती थी।"
31 वर्षीय हेम्सवर्थ इस समय फिल्म 'हंट्समैन' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जो अगले साल प्रदर्शित होगी।