1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. जेम्स बांड के किरदार ने दी बहुत उंचाई : क्रेग

जेम्स बांड के किरदार ने दी बहुत उंचाई : क्रेग

 Written By: PTI
 Published : Nov 15, 2015 06:19 pm IST,  Updated : Nov 17, 2015 04:14 pm IST

नई दिल्ली: जेम्स बांड के रूप में डेनियल क्रेग की वापसी को लेकर तमाम तरह के कयास लगाये जा रहे हैं, लेकिन अभिनेता का मानना है कि चार फिल्मों में उनकी भूमिका ने उन्हें जबरदस्त

जेम्स बांड के किरदार...- India TV Hindi
जेम्स बांड के किरदार ने दी बहुत उंचाई : क्रेग

नई दिल्ली: जेम्स बांड के रूप में डेनियल क्रेग की वापसी को लेकर तमाम तरह के कयास लगाये जा रहे हैं, लेकिन अभिनेता का मानना है कि चार फिल्मों में उनकी भूमिका ने उन्हें जबरदस्त सफलता दिलायी।

ये भी पढ़ें- जेम्स बॉन्ड का किरदार निभा सकते है ह्यूग जैकमैन

क्रेग को 007 एजेंट के रूप में नये पहलुओं को पेश करने का श्रेय दिया जाता है। इस साल जून में कैनकन, मेक्सिको में फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक पत्रकार से बातचीत में 47 वर्षीय अभिनेता कैसिनो रॉयल से हाल के स्पेक्टर तक के सफर को लेकर भावुक हो गये थे।

क्रेग ने कहा, "वास्तव में मैं इन चीजों के बारे में नहीं सोचता हूं जिससे मैं सामान्य जीवन जी सकूं लेकिन यह असाधारण रहा है और यह मुझे उन अद्भूत उंचाईयों पर ले गया जहां मैं पहले कभी नहीं गया था। मैं बहुत प्रतिभाशाली लोगों से मिला और उनके साथ काम किया।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन