1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. जेम्स बॉन्ड का किरदार निभा सकते है ह्यूग जैकमैन

जेम्स बॉन्ड का किरदार निभा सकते है ह्यूग जैकमैन

 Written By: PTI
 Published : Sep 07, 2015 05:11 pm IST,  Updated : Sep 07, 2015 05:20 pm IST

लंदन: 'वॉल्वरिन' के स्टार अभिनेता ह्यूग जैकमैन का कहना है कि अगर उन्हें जेम्स बॉन्ड की भूमिका अदा करने के लिए पूछा जाता है तो वह इसपर गंभीरता से विचार करेंगे। डिजिटल स्पाई की खबर

जेम्स बॉन्ड का किरदार...- India TV Hindi
जेम्स बॉन्ड का किरदार निभा सकते है ह्यूग जैकमैन

लंदन: 'वॉल्वरिन' के स्टार अभिनेता ह्यूग जैकमैन का कहना है कि अगर उन्हें जेम्स बॉन्ड की भूमिका अदा करने के लिए पूछा जाता है तो वह इसपर गंभीरता से विचार करेंगे। डिजिटल स्पाई की खबर के मुताबिक 46 वर्षीय अभिनेता ने यह बताया कि डैनियल क्रैग से पहले जेम्स बॉन्ड 007 का किरदार निभाने के लिए उनसे एक तरह से संपर्क किया गया था।

उन्होंने कहा, "मैं इस पर गंभीरता से विचार करूंगा। जब डैनियल को वह किरदार मिला, उस समय एक्स मैन 2 करने वाला था और मुझे लगा कि यह सही समय नहीं है। इस फिल्म को छोड़ना मेरे लिए आसान नहीं था।"

साथ ही उन्होंने कहा कि क्रैग मेरे अच्छे दोस्त हैं। फिल्म में उनके अभिनय की मैं सराहना करता हूं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन