1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. बान्ड अभिनेता डैनियल ने दी कलाई काट लेने की धमकी

बान्ड अभिनेता डैनियल ने दी कलाई काट लेने की धमकी

 Written By: IANS
 Published : Oct 09, 2015 07:35 pm IST,  Updated : Oct 09, 2015 07:37 pm IST

लंदन: अपनी मुख्य भूमिका वाली जेम्स बान्ड श्रृंखला की आगामी फिल्म 'स्पेक्टर' के प्रचार में व्यस्त ब्रिटिश अभिनेता डैनियल क्रैग ने चौंकाने वाली बात कही है। उन्होंने कहा कि दोबारा जेम्स बान्ड की भूमिका निभाने

बान्ड अभिनेता डैनियल...- India TV Hindi
बान्ड अभिनेता डैनियल ने दी कलाई काट लेने की धमकी

लंदन: अपनी मुख्य भूमिका वाली जेम्स बान्ड श्रृंखला की आगामी फिल्म 'स्पेक्टर' के प्रचार में व्यस्त ब्रिटिश अभिनेता डैनियल क्रैग ने चौंकाने वाली बात कही है। उन्होंने कहा कि दोबारा जेम्स बान्ड की भूमिका निभाने से पहले 'मैं अपनी कलाई काट लूंगा।' समाचार एजेंसी 'एफे' के अनुसार, 'टाइम्स आउट' पत्रिका में गुरुवार को छपे एक साक्षात्कार में डैनियल से पूछा गया कि क्या आप फ्रेंचाइजी की नई फिल्म में काम करना पसंद करेंगे? जवाब में उन्होंने कहा, "मैं या तो यह शीशा तोड़ दूंगा या अपनी कलाई काट लूंगा। नहीं, फिलहाल मैं यह फिल्म नहीं करना चाहूंगा। कतई नहीं।"

डैनियल ने कहा, "मुझे नहीं मालूम अगला कदम क्या है। मेरी किसी भी बारे में किसी से बातचीत नहीं चल रही है। अगर मैं एक अन्य बान्ड फिल्म करूंगा, तो सिर्फ पैसे के लिए करूंगा।"

डैनियल ने वर्ष 2006 में पहली बार 007 सीक्रेट एजेंट की भूमिका निभाई। वह अब तक जेम्स बान्ड श्रृंखला की चार फिल्मों-'कैसिनो रोयाल' (2006), 'क्वांटम ऑफ सोलेस'(2008), 'स्काईफॉल' (2012) और स्पेक्टर (2015) में अभिनय कर चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन