1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. फिर जेम्स बॉन्ड बनने को तैयार डेनियल क्रेग, किरदार से रचना चाहते हैं इतिहास

फिर जेम्स बॉन्ड बनने को तैयार डेनियल क्रेग, किरदार से रचना चाहते हैं इतिहास

 Published : Aug 23, 2017 03:08 pm IST,  Updated : Aug 23, 2017 03:08 pm IST

डेनियल क्रेग को उनके फैंस के बीच जेम्स बॉन्ड के नाम भी जाना जाता है। उन्होंने बेहद शानदार ढंग से अब तक अपने इस किरदार को पर्दे पर उतारा है। अब एक बार फिर से जेम्स बॉन्ड की भूमिका निभाने के लिए बिल्कुल तैयार हैं।

daniel- India TV Hindi
daniel

लंदन: ब्रिटिश अभिनेता डेनियल क्रेग को उनके फैंस के बीच जेम्स बॉन्ड के नाम भी जाना जाता है। उन्होंने बेहद शानदार ढंग से अब तक अपने इस किरदार को पर्दे पर उतारा है। अब एक बार फिर से जेम्स बॉन्ड की भूमिका निभाने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। लेकिन इस बार वह 'जेम्स बॉन्ड' श्रृंखला की आगामी फिल्म से इतिहास रचने की तैयारी में हैं, जिसे वह पिछले 13 सालों से निभाते आ रहे हैं। हालांकि क्रेग ने इससे पहले कहा था कि वह जासूस जेम्स बॉन्ड के रूप में वापसी नहीं करेंगे, लेकिन अब उन्होंने इस श्रृंखला की एक और फिल्म साइन करने का फैसला कर लिया है।

कुछ वक्त पहले आई खबरों के अनुसार इससे लाख मना करने के बावजूद लगता है कि फिल्म की फ्रेंचाइजी क्रेग का पीछा नहीं छोड़ना चाहती। खबरों के अनुसार सोनी स्टूडियो ने उन्हें इस किरदार के लिए 150 मिलियन डॉलर यानी 996 करोड़ रुपए जैसी मोटी रकम ऑफर की गई है।

डेनियल क्रेग, जेम्स बॉन्ड का किरदार लंबे समय तक निभाने वाले अभिनेता होंगे। एक सूत्र ने एक अंग्रेजी वेबसाइट को बताया है कि, "क्रेग को 13 साल से इस श्रृंखला की फिल्मों से जुड़े रहने पर गर्व है।" अगर क्रेग अगली फिल्म के बाद इस श्रृंखला की फिल्म से नहीं जुड़ते हैं तो भी वह सबसे ज्यादा समय 13 साल तक इससे जुड़े रहने वाले अभिनेता बन जाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन