1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. डेविड ने समलैंगिक विरोधी टिप्पणी पर माफी मांगी

डेविड ने समलैंगिक विरोधी टिप्पणी पर माफी मांगी

 Written By: IANS
 Published : Apr 08, 2015 10:32 am IST,  Updated : Apr 08, 2015 10:32 am IST

लॉस एंजेलिस: गायक डेविड अर्चुलेटा द्वारा हाल ही में ट्विटर पर साझा किए गए संदेश को बहुत से लोगों ने समलैंगिकता विरोधी माना लिया। हालांकि डेविड की ऐसी मंशा नहीं थी, फिर भी उन्होंने इसके

- India TV Hindi

लॉस एंजेलिस: गायक डेविड अर्चुलेटा द्वारा हाल ही में ट्विटर पर साझा किए गए संदेश को बहुत से लोगों ने समलैंगिकता विरोधी माना लिया। हालांकि डेविड की ऐसी मंशा नहीं थी, फिर भी उन्होंने इसके लिए तुरंत माफी मांगी। डेविड ने ट्विटर पर कोरम ऑफ द ट्वेल्व एपोस्टल्स के अध्यक्ष बोयड के. पैकर का उद्धरण साझा किया था, जिसमें लिखा था, "रूमानी प्यार अधूरा है। यह एक भूमिका है। शादी में एक पुरुष और एक महिला के बीच प्रेम की अभिव्यक्ति के बाद बच्चे के आने से प्यार फलता-फूलता है। "

वेबसाइट 'एसशोबिज डॉट कॉम' के मुताबिक, डेविट के इस ट्वीट को बहुत से लोगों ने समलैंगिक विरोधी कहते हुए इसकी आलोचना की है।

डेविड ने अपनी वेबसाइट पर एक बयान में लिखा, "अगर मैंने अपनी शनिवार की बात से किसी को नाराज किया हो तो मैं माफी मांगता हूं। मैंने नहीं सोचा था कि इसमें 'शादी में एक महिला और एक पुरुष के बीच व्यक्त' पंक्ति पर जोर दिया जा रहा है। मैंने बस ट्वीट किया था। मैं हर व्यक्ति की स्वतंत्रता का सम्मान करता हूं, चाहे वे जिस तरह भी अपनी जिंदगी जीना चाहते हों या जीते हों।"

उन्होंने पोस्ट के अंत में लिखा, "अगर मैंने आप को नाराज किया हो तो मैं आप से एक बार फिर माफी मांगता हूं।"

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन