1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. 'नारकोस : मेक्सिको' के सीजन-2 में भी दिखेंगे डिएगो लूना, स्कॉट मैकनेरी

'नारकोस : मेक्सिको' के सीजन-2 में भी दिखेंगे डिएगो लूना, स्कॉट मैकनेरी

 Published : Dec 15, 2018 10:27 am IST,  Updated : Dec 15, 2018 10:27 am IST

अभिनेता डिएगो लूना और स्कूट मैकनेरी 'नारकोस : मेक्सिको' के पहले सीजन में नजर आने के बाद अब इसके दूसरे सीजन में भी नजर आएंगे। 

narcos-mexico- India TV Hindi
narcos-mexico

नई दिल्ली: अभिनेता डिएगो लूना और स्कूट मैकनेरी 'नारकोस : मेक्सिको' के पहले सीजन में नजर आने के बाद अब इसके दूसरे सीजन में भी नजर आएंगे। एक बयान के मुताबिक, नेटफ्लिक्स ने शुक्रवार को घोषित किया कि लूना और मैकनेरी 'नारकोस : मेक्सिको' के आगामी दूसरे सीजन में भी काम करेंगे। 

प्रोडक्शन ने हाल ही में मेक्सिको में दूसरे सीजन की शूटिंग शुरू की है। 

ड्रामा सीरीज में बेहतरीन अभिनय के लिए लूना को हाल ही में बतौर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड के लिए नामांकन मिला। 

नेटफ्लिक्स के लिए 'नारकोस : मेक्सिको' का निर्माण गौमॉन्ट टेलीविजन द्वारा किया जा रहा है। एरिक न्यूमैन कार्यकारी निर्माता के रूप में वापसी करेंगे। 

-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन