1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. 'डॉक्टर स्ट्रेंज' के निर्देशक ने ट्विटर पर शेयर किया 'बाहुबली 2' का वीडियो, लिखा- भारत के बाहुबली को देख रहा हूं

'डॉक्टर स्ट्रेंज' के निर्देशक ने ट्विटर पर शेयर किया 'बाहुबली 2' का वीडियो, लिखा- भारत के बाहुबली को देख रहा हूं

 Published : Aug 09, 2019 12:27 pm IST,  Updated : Aug 09, 2019 12:27 pm IST

  'डॉक्टर स्ट्रेंज'  क निर्देशक अमेरिकी फिल्ममेकर स्कॉट डेरिकसन ने 'बाहुबली 2' के वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

'डॉक्टर स्ट्रेंज' के निर्देशक ने ट्विटर पर शेयर किया 'बाहुबली 2' का वीडियो- India TV Hindi
'डॉक्टर स्ट्रेंज' के निर्देशक ने ट्विटर पर शेयर किया 'बाहुबली 2' का वीडियो

लॉस एंजेल्स: 'बाहुबली 2 : द कनक्लूजन' को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए दो साल हो चुके हैं, लेकिन प्रशंसकों पर इस फिल्म का खुमार अभी भी छाया है। अमेरिकी फिल्ममेकर स्कॉट डेरिकसन इस फिल्म के प्रशंसकों की सूची में नवीनतम हैं, जिन्होंने 'डॉक्टर स्ट्रेंज' का निर्देशन किया है।

डेरिकसन ने बुधवार को ट्विटर पर इस फिल्म के एक दृश्य का वीडियो शेयर कियाजिसमें प्रमुख अभिनेता प्रभास नारियल के पेड़ से विरोधी सैनिकों पर वार कर रहे हैं। डेरिकसन ने इस वीडियो का शीर्षक दिया है - 'ध्यान से देख रहा हूं, भारत के बाहुबली 2 को'।

'डॉक्टर स्ट्रेंज' के निर्देशक ने ट्विटर पर शेयर किया 'बाहुबली 2' का वीडियो
Image Source : TWITTER'डॉक्टर स्ट्रेंज' के निर्देशक ने ट्विटर पर शेयर किया 'बाहुबली 2' का वीडियो

इस फिल्म का निर्देशन एसएस राजामौली ने किया है। यह 'बाहुबली' फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म है और एक पीरीयड ड्रामा है। यह फिल्म भारत की सबसे ज्यादा कमाई करनेवाली फिल्म है।

(IANS इनपुट के साथ)

Also Read:

Dhaakad First Look Teaser: खून से लथपथ कंगना रनौत का 'धाकड़' अंदाज देख फैंस हुए कायल, यहां देखें फिल्म का पहला टीजर

महेश बाबू के जन्मदिन पर रिलीज हुआ Sarileru Neekevvaru का धमाकेदार टीजर, आर्मी की ड्रेस में छाए सुपरस्टार

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन