1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. खास मुंबई वासियों के लिए एड शीरन ने कुर्ते और जीन्स में दी प्रस्तुति, दिलों पर किया राज

खास मुंबई वासियों के लिए एड शीरन ने कुर्ते और जीन्स में दी प्रस्तुति, दिलों पर किया राज

 Published : Nov 20, 2017 02:29 pm IST,  Updated : Nov 20, 2017 02:29 pm IST

एड शीरन अपनी बेहतरीन गायिकी से पहले ही दुनियाभर के लोगों का दिल जीत चुके हैं। फिलहाल वह अपने बहुप्रतीक्षित भारत दौरे को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते रविवार की शाम उन्होंने शानदार परफोर्मेंस से मुंबई के लोगों को अपना दीवाना बना लिया और इस...

ed sheeran- India TV Hindi
ed sheeran

मुंबई: जाने माने ब्रिटिश गायक-गीतकार एड शीरन अपनी बेहतरीन गायिकी से पहले ही दुनियाभर के लोगों का दिल जीत चुके हैं। फिलहाल वह अपने बहुप्रतीक्षित भारत दौरे को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते रविवार की शाम उन्होंने शानदार परफोर्मेंस से मुंबई के लोगों को अपना दीवाना बना लिया और इस कॉन्सर्ट में पहुंचे लोग उनकी धुन पर छूम उठे। इस दौरान एड शीरन नीले रंग का कुर्ता और जींस पहने और हाथों में गिटार थामे बेहतरीन प्रस्तुति देते हुए दिखे। मायानगरी में शुक्रवार शाम पहुंचे शीरन के सम्मान में फिल्मकार फराह खान ने शनिवार को पार्टी दी थी, जिसमें कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। बांद्रा के कुर्ला कॉम्प्लेक्स के जियो गार्डन में उन्होंने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया।

'गैलवे गर्ल' के गायक ने दर्शकों से मुखातिब होते हुए फिर से मुंबई आने को लेकर अपना उत्साह जाहिर किया। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि जब मैं दो साल पहले मुंबई आया था मुझे यहां सबसे ज्यादा उत्साही दर्शक मिले थे। मैं यहां आने के लिए और आप लोगों से मिलने के लिए बेकरार था, जो मेरे साथ मिलकर गाने जा रहे हैं।"

एड शीरन करीब रात 8 बजे मंच पर आए, ज्यादातर भीड़ दक्षिण मुंबई से आई थी, जो देखते ही देखते स्टेडियम के डायमंड एरिया (इस एरिया की टिकट की कीमत कथित तौर पर करीब 20,000 रुपये थी) में जुट गई। शीरन ने 'इरेजर', 'ब्लडस्ट्रीम', 'परफेक्ट'और 'हैप्पियर' जैसे हिट गाने गाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन