1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. एमा रॉबर्ट्स और इवान पीटर्स ने एक बार फिर की सगाई

एमा रॉबर्ट्स और इवान पीटर्स ने एक बार फिर की सगाई

 Published : Nov 28, 2016 11:24 am IST,  Updated : Nov 28, 2016 11:24 am IST

एमा रॉबर्ट्स इन दिनों अभिनेता इवान पीटर्स के साथ अपने रिश्ते को लेकर काफी सुर्खियों में छाई हुई हैं। हाल ही में दोनों को सार्वजनिक तौर पर एक दूसरे के साथ लिप लॉक करते हुए देखा गया था। अब खबर आई है कि एमा और इवान ने एक बार फिर से सगाई कर ली है।

emma- India TV Hindi
emma

वॉशिंगटन: हॉलीवुड अभिनेत्री एमा रॉबर्ट्स इन दिनों अभिनेता इवान पीटर्स के साथ अपने रिश्ते को लेकर काफी सुर्खियों में छाई हुई हैं। हाल ही में दोनों को सार्वजनिक तौर पर एक दूसरे के साथ लिप लॉक करते हुए देखा गया था। अब खबर आई है कि एमा और इवान ने एक बार फिर से सगाई कर ली है। दरअसल एक अंग्रेजी वेबसाइट ने सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में कहा है कि एमा और इवान ने फिर से सगाई कर ली है।

इसे भी पढ़े:- ब्रैड पिट से अलग होने के बाद एंजेलिना को लेना पड़ रहा है धूम्रपान का सहारा

सूत्र ने कहा, "एमा फिल्म के सेट पर अंगूठी पहने दिखाई दीं। शूटिंग में मौजूद सभी लोग इसे जानते हैं।" उल्लेखनीय है कि एमा और इवान हाल ही में मैसाचुसेट्स के प्रोविंसटाउन में सार्वजनिक तौर पर प्रेम करते दिखाई दिए थे।

दरअसल एमा और इवान लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों ने करीब डेढ़ साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 2013 में सगाई कर ली थी। लेकिन इसके बाद इनके रिश्ता लंबे वक्त नहीं चल पाया और जून, 2015 में इन दोनों की राहें अलग हो गईं। हालांकि 2015 में ही अगस्त में दोनों फिर साथ आ गए और मई 2016 में दोबारा अलग हो गए। लेकिन अब खबर आई है कि एमा और इवान एक बार फिर साथ आ गए हैं और दोनों ने फिर से सगाई भी कर ली है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन