1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. मशहूर टेलीविजन सीरीज 'गेम्स ऑफ थ्रोन्स' को मिलेगा ये सम्मान

मशहूर टेलीविजन सीरीज 'गेम्स ऑफ थ्रोन्स' को मिलेगा ये सम्मान

 Edited By: Jyoti Jaiswal
 Published : Apr 18, 2018 06:57 am IST,  Updated : Apr 18, 2018 06:57 am IST

यह पुरस्कार इस काल्पनिक महाकाव्य के निर्माण के लिए प्रोडक्शन टीम के प्रयासों का सम्मान है।

गेम ऑफ थ्रोन्स- India TV Hindi
गेम ऑफ थ्रोन्स

लंदन: मशहूर टेलीविजन सीरीज 'गेम ऑफ थ्रोन्स' को इस साल के ब्रिटिश एकेडमी टेलीविजन क्रॉफ्ट अवॉर्ड्स (बाफ्टा) में विशेष बाफ्टा पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। 'वैरायटी डॉट कॉम' के अनुसार, इस हिट टेलीविजन श्रंखला के कलाकार हन्ना मुरे और जॉन ब्रैडली पूरी टीम की ओर से यह पुरस्कार ग्रहण करेंगे।

यह पुरस्कार इस काल्पनिक महाकाव्य के निर्माण के लिए प्रोडक्शन टीम के प्रयासों का सम्मान है। 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के आठवें एपिसोड की शूटिंग चल रही है, जो 2019 में टेलीविजन पर प्रसारित होगी।

बाफ्टा टेलीविजन समिति के एक अध्यक्ष कृषेंदु मजूमदार ने कहा, "हमारे समय के सबसे लोकप्रिय नाटकों में से एक की टीम, लुभावने दृश्य, जटिल वेशभूषा की डिजाइन, सेट और मेकअप सभी कुछ अविश्वसनीय है।"

बाफ्टा क्रॉफ्ट अवॉर्ड्स 22 अप्रैल को आयोजित होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन