1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. कोरोनावायरस : अब अप्रैल 2021 में रिलीज होगी फिल्म 'फास्ट एंड फ्यूरियस 9'

कोरोनावायरस : अब अप्रैल 2021 में रिलीज होगी फिल्म 'फास्ट एंड फ्यूरियस 9'

 Written By: IANS
 Published : Mar 13, 2020 05:51 pm IST,  Updated : Mar 13, 2020 05:51 pm IST

'फास्ट एंड फ्यूरियस'फिल्म की रिलीज को 11 महीने के लिए टाल दिया गया है।

fast and furious 9- India TV Hindi
'फास्ट एंड फ्यूरियस' अब 11 महीने बाद होगी रिलीज

लॉस एंजेलिस: कोरोनावायरस महामारी के कारण 'फास्ट एंड फ्यूरियस' फ्रेंचाइजी की नौंवी फिल्म की रिलीज टल गई है। एसशोबिज डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, बहुप्रतीक्षित फिल्म आगामी 22 मई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन पारामाउंट के अधिकारियों ने 12 मार्च यानी गुरुवार को फेसबुक पर घोषणा की कि फिल्म की रिलीज को 11 महीने के लिए टाल दिया गया है।

घोषणा वाले पोस्ट में लिखा गया है, "हम अपनी सागा के अगले चैप्टर के लिए सभी का प्यार और इंतजार महसूस कर सकते हैं। इसलिए विशेष रूप से यह बताना मुश्किल है कि हमें फिल्म की रिलीज की तारीख आगे बढ़ानी होगी। यह स्पष्ट हो गया है कि दुनियाभर के हमारे सभी प्रशंसकों के लिए इस मई में फिल्म देखना संभव नहीं होगा।"

कोरोना वायरस की वजह से लॉस एंजेलिस में भारतीय फिल्म महोत्सव रद्द

बयान में आगे कहा गया है, "यह जानते हुए कि फिल्म को लेकर लंबा इंतजार निराश कर सकता है, लेकिन हमने यह कदम सभी की सुरक्षा के मद्देनजर उठाया है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन