1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. 'फास्ट एंड फ्यूरियस' की 11वीं फिल्म की रिलीज के साथ ही इस फ्रेंचाइजी का होगा अंत

'फास्ट एंड फ्यूरियस' की 11वीं फिल्म की रिलीज के साथ ही इस फ्रेंचाइजी का होगा अंत

 Published : Oct 22, 2020 06:55 am IST,  Updated : Oct 22, 2020 06:55 am IST

2021 में 'फास्ट 9' या 'एफ 9' में विन डीजल, मिशेल रोड्रिग्ज, जोर्डाना ब्रियुस्टर, लुकास ब्लैक, हेलेन मिरेन, चार्लीज थेरॉन और सुंग कांग सहित कई और सितारें नजर आने वाले हैं।

फास्ट एंड फ्यूरियस, fast and furious- India TV Hindi
फास्ट एंड फ्यूरियस Image Source : TWITTER

लॉस एंजेलिस: 'फास्ट एंड फ्यूरियस' की आने वाली 10वीं और 11वीं फिल्म के रिलीज होने के बाद काफी लंबे समय से चली आ रही इस फ्रेंचाइजी का अंत हो जाएगा। वेरायटी डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, जस्टिन लिन इन आखिरी दो फिल्मों का निर्देशन करेंगे, जिन्होंने सीरीज की तीसरी, चौथी, पांचवीं, छठी और नौवें किस्त का निर्देशन किया है।

'फास्ट 9' सहित इस फ्रेंचाइजी की अब तक आठ फिल्में आई हैं। कुछ मार्केट्स में 'फास्ट 9' को 'एफ 9' के नाम से भी पुकारा जा रहा है। यह फिल्म साल 2021 में रिलीज होने वाली है। पहले यह मई, 2020 में जारी होने वाली थी, लेकिन कोविड-19 महामारी के चलते इसे टाल दिया गया।

'फास्ट 9' या 'एफ 9' में विन डीजल, मिशेल रोड्रिग्ज, जोर्डाना ब्रियुस्टर, लुकास ब्लैक, हेलेन मिरेन, चार्लीज थेरॉन और सुंग कांग सहित कई और सितारें नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में कलाकारों की सूची में जॉन सीना को भी शामिल किया गया है। फिल्म में वह जैकॉब का किरदार निभाएंगे, जो डोम टेरेटो (डिजेल द्वारा निभाया गया किरदार) का भाई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन