1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. कपड़े और मेकअप के सवाल से जेम्मा को नफरत

कपड़े और मेकअप के सवाल से जेम्मा को नफरत

 Written By: IANS
 Published : Aug 06, 2015 08:21 pm IST,  Updated : Aug 06, 2015 08:23 pm IST

लॉस एंजेलिसः हॉलीवुड अभिनेत्री जेम्मा अर्टरटन को रेड कार्पेट प्रस्तुति के दौरान पूछे जाने वाले उन सवालों से सख्त नफरत है, जो उनके परिधान और मेकअप से संबंधित होते हैं। उन्होंने कहा, "एक बार किसी

कपड़े और मेकअप के सवाल...- India TV Hindi
कपड़े और मेकअप के सवाल से जेम्मा को नफरत

लॉस एंजेलिसः हॉलीवुड अभिनेत्री जेम्मा अर्टरटन को रेड कार्पेट प्रस्तुति के दौरान पूछे जाने वाले उन सवालों से सख्त नफरत है, जो उनके परिधान और मेकअप से संबंधित होते हैं। उन्होंने कहा, "एक बार किसी ने मुझसे रेड कार्पेट पर पूछा कि मेरा साइज क्या है और यह सुनते ही मैं वहां से निकल गई। उसके बाद किसी ने मुझे मेरी फिल्म के बारे में सवाल पूछे, जिसकी मैं शूटिंग कर रही थी और कहा कि आपने इस फिल्म में जरा भी मेकअप नहीं लगाया है, तो कैसा महसूस होता है? मैंने कहा, हे ईश्वर क्या आप अभिनेता टॉम हार्डी से भी यही सवाल पूछेंगे? कृपया मुझसे बेवकूफी भरे सवाल मत पूछिए।"

वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, जेम्मा ने यह भी बताया कि फिल्मों में अंतरंग दृश्यों उन्हें बेहद अजीब और अरुचिकर लगते हैं।

उन्होंने बताया कि जब फिल्म 'ए हंडरेट स्ट्रीट' में अभिनेता इदरीस एल्बा के साथ अंतरंग दृश्य फिल्माने पड़े थे और वह बेहद असहज महसूस कर रही थीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन