1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस की मौत की आशंका हुई तेज, बोट में अकेला मिला 4 साल का बेटा

हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस की मौत की आशंका हुई तेज, बोट में अकेला मिला 4 साल का बेटा

 Published : Jul 09, 2020 02:23 pm IST,  Updated : Jul 09, 2020 02:23 pm IST

नाव में सिर्फ उनका 4 साल का बेटा मौजूद रहा। बेटे ने पुलिस को बताया कि उसकी मां पानी में स्विमिंग के लिए कूदी लेकिन वापस नहीं आईं। 

NAYA RIVERA- India TV Hindi
हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नाया रिवेरा की मौत की आशंका हुई तेज Image Source : TWITTER/JOSE TOHIDI

हॉलीवुड सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस नाया रिवेरा लापता थीं, अब अनुमान लगाया जा रहा है कि उनका निधन हो गया है। कैलिफोर्निया के वेंचुरा काउंटी में पीरू झील से नाया रिवेरा लापता हुई थीं। नाया अपने 4 साल के बेटे के साथ बोट किराए पर लेकर स्विमिंग के लिए निकली थीं, लेकिन वापस नहीं आईं। उनका 4 साल का बेटा बोट में अकेला मिला। वेंचुरा काउंटी के शेरिफ विभाग ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है। 

नाया रिवेरा को लेकर विभाग की तरफ से दो ट्वीट आए हैं। पहले ट्वीट में लिखा है- 'पीरू झील में संभावित डूबने वाले शख्स की तलाश हो रही है।' वहीं दूसरे ट्वीट में विभाग ने बताया, 'लापता होने वाली शख्स की 33 साल की नाया रिवेरा हैं, तलाश जारी है।' हेलीकॉप्टर के जरिए भी नाया की तलाश हो रही है।

पुलिस ने अपने बयान में बताया कि नाया रिवेरा ने किराए पर नाव ली और 4 साल के बेटे संग स्विमिंग पर निकलीं। काफी देर तक जब वह वापस नहीं आईं तो पुलिस तलाश में जुटी। नाव में सिर्फ उनका 4 साल का बेटा मौजूद रहा। बेटे ने पुलिस को बताया कि उसकी मां पानी में स्विमिंग के लिए कूदी लेकिन वापस नहीं आईं। पुलिस नाया की तलाश कर रही है लेकिन अपनी ओर से उन्हें मृत मान रही है। 

आपको बता दें कि नाया रिवेरा ने हॉलीवुड में कई शानदार फिल्मों में काम किया है। नाया म्यूजिक सीरीज ग्ली से सबसे ज्यादा पॉपुलर हुईं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन