1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. हॉलीवुड स्टार जेरेमी रेनर के दोनों हाथ टूटे

हॉलीवुड स्टार जेरेमी रेनर के दोनों हाथ टूटे

 Published : Jul 09, 2017 08:12 am IST,  Updated : Jul 09, 2017 08:12 am IST

बॉलीवुड हो या हॉलीवुड कभी-कभी अभिनेताओं को ऐसे स्टंट करने पड़ते हैं कि उनकी जान पर बन आती है। ऐसा ही कुछ हुआ है हॉलीवुड स्टार जेरेमी रेनर के साथ। फिल्म की शूटिंग करते वक्त जेरेमे के दोनों हाथ टूट गए।

jeremy renner- India TV Hindi
jeremy renner

लॉस एंजेलिस: बॉलीवुड हो या हॉलीवुड कभी-कभी अभिनेताओं को ऐसे स्टंट करने पड़ते हैं कि उनकी जान पर बन आती है। ऐसा ही कुछ हुआ है हॉलीवुड स्टार जेरेमी रेनर के साथ। फिल्म की शूटिंग करते वक्त जेरेमे के दोनों हाथ टूट गए। मनोरंजन वेबसाइट ईटीऑनलाइन डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, "फिल्म 'एवेंजर्स : इनफिनिटी वार' के अभिनेता ने शुक्रवार को कार्लोवी वेरी फिल्म महोत्सव के दौरान यह बात सार्वजनिक कर दी कि उनकी आगामी फिल्म 'टैग' के सेट पर एक स्टंट करते समय गलती हो जाने से उनके दाएं हाथ की कोहनी और बाएं हाथ की कलाई की हड्डियां टूट गईं।

उन्होंने कहा, "इससे मेरे काम पर कुछ प्रभाव पड़ेगा, लेकिन यह मुझे उन चीजों को करने से नहीं रोक सकता, जिनको मुझे करने की जरूरत है.. मैं जल्द ही ठीक हो जाऊंगा। मैं हड्डियों के जुड़ने के लिए सब कुछ कर रहा हूं और मैं जल्द ही ठीक हो सकता हूं।"

रेनर ने कहा कि फिल्म 'टैग' उनके द्वारा किए गए उच्च एक्शन सीन की फिल्मों से अलग है और इसमें कम एक्शन हैं।

उन्होंने कहा, "इस फिल्म में स्टंट की जरूरत नहीं है। यह एक्शन फिल्म नहीं है, बल्कि कॉमेडी फिल्म है। इसमें मुझे न तो किसी को हराना है और न ही उत्तेजित करना है। इसलिए यह वास्तव में मेरे कार्य को प्रभावित नहीं करेगा।"

उम्मीद की जा रही है कि जेरेमी जल्द ठीक हो जाएंगे और काम पर लौट आएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन