1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. 101 साल की उम्र में 'हैरी पॉटर' में काम कर चुके अभिनेता सैम बीजले का निधन

101 साल की उम्र में 'हैरी पॉटर' में काम कर चुके अभिनेता सैम बीजले का निधन

 Written By: IANS
 Published : Jun 18, 2017 12:32 pm IST,  Updated : Jun 18, 2017 12:33 pm IST

'हैरी पॉटर एंड द ऑर्डर ऑफ द फिनिक्स' में प्रोफेसर एवेरार्ड की भूमिका निभाने वाले अभिनेता सैम बीजले का निधन हो गया। वह 101 वर्ष के थे।

harry potter- India TV Hindi
harry potter

लंदन: फिल्म 'हैरी पॉटर एंड द ऑर्डर ऑफ द फिनिक्स' में प्रोफेसर एवेरार्ड की भूमिका निभाने वाले अभिनेता सैम बीजले का निधन हो गया। वह 101 वर्ष के थे।

द टाइम्स में सैम को दी गई श्रद्धांजलि के मुताबिक, अभिनेता एवं कलाकार सैम का 12 जून की रात को नींद में निधन हो गया। उनकी उम्र 101 वर्ष थी। उनकी अंत्येष्टि मोर्टलेक क्रीमैटोरियम में 21 जून को दोपहर दो बजे होगी।" बीजले ने रंगमंच एवं फिल्मों में सफलता हासिल की।

भारत में हैरी पॉटर का सबसे मशहूर प्रतीक 'लाइटनिंग स्कार'

सैम ने 1930 के दशक में किशोर के रूप में अपना पेशेवर अभिनय करियर शुरू किया। उन्होने 'हैमलेट' और 'रोमियो एंड जूलियट' में काम किया।

harry potter
harry potter

द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद वह लाइमलाइट से दूर हो गए और उन्होंने कई दशकों तक पुरातत्व चीजों की दुकान का संचालन करते रहे। बीजले 75 वर्ष की उम्र में अभिनय की ओर लौटे।

​‘हैरी पॉटर’ के ‘प्रोफेसर स्नेप’ का निधन

उन्होंने कॉमेडी सीरीज 'ब्रिजेट जोनस : द एज ऑफ रीजन' और 'जॉनी इंग्लिश' में छोटी-मोटी भूमिकाएं कीं। वह 2005 में 'लिटिल ब्रिटेन' के दो एपिसोड में भी नजर आए। वह 'मिडसमर मर्डर्स', 'डॉक्टर्स एंड कैजुएलिटी' में भी दिखाई दिए।

बीजले ने 2007 में जे.के.रॉलिंग के उपन्यास पर आधारित फिल्म 'हैरी पॉटर : द ऑर्डर ऑफ द फिनिक्स' में यादगार भूमिका निभाई।

हैरी पॉटर के हॉगवर्टस स्कूल ऑफ विचक्राफ्ट एंड विजार्डी में प्रोफेसर एवारेड का किरदार उनके करियर का मील का पत्थर साबित हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन