1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. जापानी एक्टर ने किया सुसाइड, सुशांत की तरह टीवी से आकर फिल्मों में बनाया था करियर

जापानी एक्टर ने किया सुसाइड, सुशांत की तरह टीवी से आकर फिल्मों में बनाया था करियर

 Published : Jul 18, 2020 05:47 pm IST,  Updated : Jul 18, 2020 05:47 pm IST

30 साल के जापानी एक्टर Haruma Mirua का शनिवार को निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर ने आत्महत्या की है।

haruma mirua- India TV Hindi
haruma mirua Image Source : INSTGARAM/HARUMA_MIURA_INFO

जापानी एक्टर Haruma Miura का 30 साल की उम्र में निधन हो गया है। जापान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक Haruma ने 18 जुलाई को आत्महत्या की है। उनकी आत्महत्या के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। Haruma के निधन की खबर सुनने के बाद उनके फैन्स हैरान रह गए हैं। सोशल मीडिया पर Haruma को उनके फैन्स श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Haruma के निधन ने बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की याद दिला दी है। सुशांत ने 14 जून को अपने मुंबई स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत और Haruma में एक समानता है। दोनों ही एक्टर्स ने टीवी से आकर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई थी।

एक फैन ने Haruma का आखिरी पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- यह तुम्हारा आखिरी पोस्ट है। तुम इस फोटो में बिल्कुल ठीक लग रहे हो लेकिन किसी को नहीं पता था कि तुम मुश्किलों से गुजर रहे थे। मेरे लिए बहुत बड़ी प्रेरणा होने के लिए धन्यवाद। मैं यह कभी नहीं भूलूंगा कि तुम कितने सच्चे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन