1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. रिहाना के लिए अलग फोन रखते हैं जे जेड

रिहाना के लिए अलग फोन रखते हैं जे जेड

 Written By: IANS
 Published : Apr 09, 2015 03:59 pm IST,  Updated : Apr 09, 2015 04:07 pm IST

लॉस एंजेलिस: रैपर जे जेड के पास कथित तौर पर गायिका रिहाना के लिए एक अलग फोन है। जे जेड का रिहाना से करीबी संबंध है। जे जेड की पत्नी बियोंसे नोल्स को जब इस

- India TV Hindi

लॉस एंजेलिस: रैपर जे जेड के पास कथित तौर पर गायिका रिहाना के लिए एक अलग फोन है। जे जेड का रिहाना से करीबी संबंध है। जे जेड की पत्नी बियोंसे नोल्स को जब इस विशेष फोन के बारे में पता लगा तो वह हैरान रह गईं।

एक सूत्र ने बताया, "जे के पास कई फोन हैं, जिनमें से एक रिहाना के लिए रिजर्व है। यह संभवत: व्यावसायिक बातों पर चर्चा करने के लिए है। जाहिर है रिहाना फोन करती हैं तो वह बैठक रोक देते हैं, यहां तक कि उनसे बात करने के लिए वह खाने की मेज से भी उठकर चले जाते हैं।"

सूत्र ने आगे बताया, "बियोंसे को हमेशा से पता है कि जे जेड के पास कई नंबर हैं, लेकिन जब उन्हें रिहाना के लिए अलग नंबर के बारे में पता चला तो वह हैरान रह गईं। बियोंसे को उन दोनों की करीबी से नफरत है, लेकिन इसे बंद करने में वह असहाय महसूस करती हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन