1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म में काम करेंगी जेनिफर लेम

क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म में काम करेंगी जेनिफर लेम

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 08, 2019 08:46 pm IST,  Updated : Apr 08, 2019 08:46 pm IST

निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन ने ‘हेरेडेटरी’ से लोकप्रिय हुई एडिटर जेनिफर लेम के साथ अपनी अगली फिल्म में काम करने का फैसला लिया है।

Jennifer Lame- India TV Hindi
Jennifer Lame

निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन ने ‘हेरेडेटरी’ से लोकप्रिय हुई एडिटर जेनिफर लेम के साथ अपनी अगली फिल्म में काम करने का फैसला लिया है। हालांकि इस नई फिल्म का टाइटल अभी तक तय नहीं किया गया है। इसमें जॉन डेविड वॉशिंगटन, एलिजाबेथ डेबिकी और रॉबर्ट पैटिंसन हैं। 

नोलन अब तक ऑस्ट्रेलियाई एडिटर ली स्मिथ के साथ 2005 से ‘बैटमैन बिगिन्स’ से काम करते आ रहे हैं। स्मिथ को ‘डंकर्क’ के लिए ऑस्कर भी मिल चुका है। ‘हॉलीवुड रिपोर्टर’के अनुसार स्मिथ अभी नोलन की फिल्म में काम करने के लिए उपलब्ध नहीं है क्योंकि वह ‘1917’ में काम कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन सैम मेंडिस कर रहे हैं। 

वहीं लेम छोटे बजट वाली फिल्मों में काम करने के लिए जानी जाती हैं। वह ‘पेपर टाउन्स’ और ‘मैनेचस्टर बाय द सी’ में काम कर चुकी हैं। 

Also Read:

जयललिता पर एक और बायोपिक शशिललिता की हुई अनाउंसमेंट

आलिया भट्ट ने कलंक की तैयारी के लिए पाकिस्तानी शो जिंदगी गुलजार है देखी थी

श्रीदेवी संग बहस के बाद रोने लगी थी जाह्नवी कपूर, मां ने ऐसे किया था रिएक्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन