1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. जेनिफर लॉरेंस ने अपने आर्ट डीलर मंगेतर से शादी रचाई

जेनिफर लॉरेंस ने अपने आर्ट डीलर मंगेतर से शादी रचाई

 Published : Oct 20, 2019 05:37 pm IST,  Updated : Oct 20, 2019 05:37 pm IST

हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस ने कई मशहूर सितारों की मौजूदगी में एक समारोह में मंगेतर कुक मैरोनी के साथ शादी रचा ली।

जेनिफर लॉरेंस- India TV Hindi
जेनिफर लॉरेंस

नई दिल्ली: हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस ने कई मशहूर सितारों की मौजूदगी में एक समारोह में मंगेतर कुक मैरोनी के साथ शादी रचा ली। 29 वर्षीय अभिनेत्री ने 150 मेहमानों की मौजूदगी के बीच शनिवार को रोड आइलैंड के न्यूपोर्ट मैन्शन के बेलकोर्ट में एक समारोह में 34 वर्षीय मैरोनी से शादी की।

'पीपल डॉट कॉम' ने एक सूत्र के हवाले से बताया कि लॉरेंस ने अपनी शादी के दिन एक डियोर ड्रेस पहनी।

लॉरेंस और मैरोनी ने 150 मेहमानों के लिए वेडिंग रिसेप्शन आयोजित किया, जिसमें अडेल, एमी शूमर, क्रिस जेनर, एमा स्टोन और एशले ओलसेन जैसी हस्तियां शामिल हुईं।

लॉरेंस और मैरोनी ने फरवरी में सगाई की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन