1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. फिल्म 'डोंट लुक अप' की शूटिंग के दौरान घायल हुईं एक्ट्रेस जेनिफर लॉरेंस

फिल्म 'डोंट लुक अप' की शूटिंग के दौरान घायल हुईं एक्ट्रेस जेनिफर लॉरेंस

 Published : Feb 06, 2021 05:29 pm IST,  Updated : Feb 06, 2021 05:29 pm IST

हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस अपनी नई फिल्म 'डोंट लुक अप' की शूटिंग के दौरान कांच का टुकड़ा लगने से चोटिल हो गई हैं।

Jennifer Lawrence- India TV Hindi
Jennifer Lawrence Image Source : INSTAGRAM/JENNIFER LAWRENCE

हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस अपनी नई फिल्म 'डोंट लुक अप' की शूटिंग के दौरान कांच का टुकड़ा लगने से चोटिल हो गई हैं। अभिनेत्री लॉरेंस सह-कलाकार टिमोथे चालमेट के साथ एक सीन की शूटिंग कर रही थीं, उसी दौरान यह घटना हुई।

रिहाना के बाद इस हॉलीवुड एक्ट्रेस ने आंदोलनकारी किसानों का किया समर्थन

 सेट पर किए गए एक नियंत्रित विस्फोट में लॉरेंस की पलक कट गई और खून बहने लगा। घटना के बाद शूटिंग को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। जेनिफर के अब सोमवार को सेट पर लौटने की उम्मीद है।

'डोंट लुक अप' स्टार्स लॉरेंस और लियोनार्दो डिकैप्रियो फिल्म में छोटे वैज्ञानिक के किरदार में हैं, जो यह पता लगाते हैं कि एक उल्का पिंड 6 महीने बाद पृथ्वी पर हमला करेगा। इसे बताने के लिए वे मीडिया से बात करते हैं, लेकिन उनकी बात पर कोई भरोसा नहीं करता। इस नेटफ्ल्क्सि फिल्म में मेरिल स्ट्रीप, जोनाह हिल और केट ब्लैंचेट भी हैं। 

(इनपुट /आईएएनएस )  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन