1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. जेनिफर लोपेज और एलेक्स रोड्रिगेज ने दो साल की डेटिंग के बाद की सगाई

जेनिफर लोपेज और एलेक्स रोड्रिगेज ने दो साल की डेटिंग के बाद की सगाई

 Reported By: IANS
 Published : Mar 10, 2019 06:02 pm IST,  Updated : Mar 10, 2019 06:02 pm IST

अमेरिकी गायिका और अभिनेत्री जेनिफर लोपेज (Jennifer Lopez) और सेवानिवृत्त बेसबॉल खिलाड़ी एलेक्स रोड्रिगेज (Alex Rodriguez) ने दो साल तक डेटिंग करने के बाद सगाई कर ली है।

Jennifer Lopez and Alex Rodriguez are engaged now- India TV Hindi
Jennifer Lopez and Alex Rodriguez are engaged now Image Source : INSTAGRAM

अमेरिकी गायिका और अभिनेत्री जेनिफर लोपेज (Jennifer Lopez) और सेवानिवृत्त बेसबॉल खिलाड़ी एलेक्स रोड्रिगेज (Alex Rodriguez) ने दो साल तक डेटिंग करने के बाद सगाई कर ली है। वेबसाइट 'फॉक्सन्यूज डॉट कॉम' के मुताबिक, दोनों ने शनिवार रात इंस्टाग्राम पर यह खबर साझा की।

रोड्रिगेज ने जेनिफर के हाथ में सगाई की एक बड़ी अंगूठी वाली तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "उसने हां कह दिया।"

जेनिफर ने भी वही पोस्ट साझा की।

जोड़े ने आधिकारिक रूप से चार फरवरी को दो साल साथ में होने का जश्न मनाया था। जेनिफर और रोड्रिगेज दोनों पहली बार 2005 में क्वींस के शिआ स्टेडियम में मिले थे।

Also Read:

अमिताभ बच्चन-तापसी पन्नू की 'बदला' का बॉक्स ऑफिस पर कमाल , दो दिन में कमाए इतने करोड़

Akash Ambani Wedding: शाहरुख खान के डांस समेत इन पांच वजह से यादगार बन गई आकाश अंबानी की शादी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन