1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. अपने बच्चों की रोल मॉडल हैं जेनिफर लोपेज

अपने बच्चों की रोल मॉडल हैं जेनिफर लोपेज

 Edited By: Jyoti Jaiswal
 Published : May 03, 2018 06:40 pm IST,  Updated : May 03, 2018 06:40 pm IST

 गायिका-अभिनेत्री जेनिफर लोपेज इस बात से काफी खुश हैं कि उसके प्रेमी एलेक्स रोड्रिगेज उन्हें अपनी बेटियों के लिए एक महान रोल मॉडल के रूप में देखते हैं।

जेनिफर लोपेज- India TV Hindi
जेनिफर लोपेज

लॉस एंजेलिस: गायिका-अभिनेत्री जेनिफर लोपेज इस बात से काफी खुश हैं कि उसके प्रेमी एलेक्स रोड्रिगेज उन्हें अपनी बेटियों के लिए एक महान रोल मॉडल के रूप में देखते हैं। 'ईटीऑनलाइन डॉट कॉम' के अनुसार, 48 वर्षीय अभिनेत्री ने नॉर्थ हॉलीवुड के सबन मीडिया सेंटर में एक कार्यक्रम के दौरान अपने बच्चों के लिए एक रोल मॉडल होने के विषय पर बात की।

लोपेज के पूर्व पति मार्क एंथोनी से जुड़वां बच्चे एमे और मैक्स हैं और एलेक्स की दो बेटियां नताशा और एला हैं। लोपज ने कहा, "मेरे लिए, वह बहुत प्यारे हैं और मैं जो भी करती हूं वह उसका समर्थन करते हैं और मुझे प्रोत्साहित करते हैं।"

मदर्स दे के लिए उनकी क्या योजनाएं हैं? इस पर जेनिफर ने कहा, "आप जानते हैं कि यह साल दर साल पर निर्भर करता है। बच्चे हमेशा छोटी सी योजना बनाते हैं। यह हमेशा बहुत प्यारा होता है और मैं हमेशा अपनी मां से मिलने की कोशिश करती हूं और उन्हें बाहर ले जाती हूं। इससे ज्यादा कुछ नहीं करती।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन