1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. दोस्तों के साथ नजर आए जेनिफर, कैस्पर

दोस्तों के साथ नजर आए जेनिफर, कैस्पर

 Written By: IANS
 Published : Apr 13, 2015 05:46 pm IST,  Updated : Apr 13, 2015 05:47 pm IST

लॉस् एंजेलिस: गायिका-अभिनेत्री जेनिफर लोपेज और उनके पूर्व प्रेमी कैस्पर स्मार्ट को लॉस वेगास में दोस्तों के साथ डिनर पर देखा गया। वेबसाइट 'पीपल डॉट कॉम' के मुताबिक, जेनिफर और कैस्पर ने शुक्रवार को एमजीएम

- India TV Hindi

लॉस् एंजेलिस: गायिका-अभिनेत्री जेनिफर लोपेज और उनके पूर्व प्रेमी कैस्पर स्मार्ट को लॉस वेगास में दोस्तों के साथ डिनर पर देखा गया। वेबसाइट 'पीपल डॉट कॉम' के मुताबिक, जेनिफर और कैस्पर ने शुक्रवार को एमजीएम ग्रांड्स हक्कासन लास वेगास रेस्टोरेंट एंड नाइटक्लब में कई दोस्तों के साथ डिनर किया और संगीत की धुन पर थिरकते नजर आए।

जेनिफर सफेद रंग का जंपसूट पहनकर रेस्त्रां पहुंची थीं। उन्होंने हाथों में लियोपोर्ड वलेंटाइनों बैग पकड़ रखा था।

डिनर के बाद 45 वर्षीया जेनिफर ने पार्टी में डांस के लिए पोशाक बदली। डांसफ्लोर के लिए उन्होंने क्रॉप टॉप, लेगिंग्स, स्नीकर और बकेट हैट लगा रखी थी। उन्होंने नाइटक्लब की चौथी मंजिल पर बने क्लब की वीआईपी मेज से संगीत का लुत्फ उठाया।

जेनिफर ने कई प्रशंसकों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई।

जेनिफर और कैस्पर दो साल डेटिंग करने बाद जून, 2014 में एक दूसरे से अलग हुए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन