1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. जेनीफर लोपेज ने बताया अपनी सफलता का मंत्र

जेनीफर लोपेज ने बताया अपनी सफलता का मंत्र

 Published : Sep 08, 2019 02:28 pm IST,  Updated : Sep 08, 2019 02:28 pm IST

पॉप स्टार जेनीफर लोपेज ने अपने साधारण से और दो शब्दों वाले सफलता के मंत्र का खुलासा किया है और यह मंत्र है 'कड़ी मेहनत'।

jennifer lopez- India TV Hindi
jennifer lopez

नई दिल्ली: पॉप स्टार जेनीफर लोपेज ने अपने साधारण से और दो शब्दों वाले सफलता के मंत्र का खुलासा किया है और यह मंत्र है 'कड़ी मेहनत'। वेरायटी डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा, "मेरी बिजनेस फिलोसॉफी यही है कि आपको बाकी लोगों की तुलना में अधिक मेहनत करनी होगी।

मैं हमेशा अपने बच्चों को बताती हूं और वे कहते हैं, 'हां, हम जानते हैं कि आप कड़ी मेहनत करती हैं।' फिर मैं उन्हें समझाती हूं कि नहीं, ऐसा नहीं है कि मैं कड़ी मेहनत करती हूं। मैं और लोगों की तुलना में कड़ी मेहनत करती हूं।

मैं कड़ी मेहनत और कड़ी और कड़ी और कड़ी मेहनत करती हूं। जब हर कोई सो रहा होता है, तो मैं ज्यादा मेहनत कर रही होती हूं। 'यह रचनात्मकता का सिर्फ एक अथक प्रयास है'।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन