1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. जूलिया गार्नर ने GOT स्टार को हराकर जीता 'एमी' अवार्ड

जूलिया गार्नर ने GOT स्टार को हराकर जीता 'एमी' अवार्ड

 Published : Sep 23, 2019 11:44 pm IST,  Updated : Sep 23, 2019 11:44 pm IST

 ड्रामा सीरीज कैटेगरी में सपोर्टिग एक्ट्रेस का 2019 एमी अवार्ड अभिनेत्री जूलिया गार्नर ने यहां जीता। 

Emmy award- India TV Hindi
Emmy award

नई दिल्ली: ड्रामा सीरीज कैटेगरी में सपोर्टिग एक्ट्रेस का 2019 एमी अवार्ड अभिनेत्री जूलिया गार्नर ने यहां जीता। गार्नर ने यह पुरस्कार मशहूर शो 'गेम ऑफ थ्रोन्स' (जीओटी) के सितारों सोफी टर्नर, लीना हेडे, मैसी विलियम्स को हराकर जीता है।

एमी के लिए पहली बार मनोनित हुई अभिनेत्री का मुकाबला ग्वेन्डोलिन क्रिस्टी (गेम ऑफ थ्रोन्स), लीना हेडी (गेम ऑफ थ्रोन्स), फियोना शॉ (किलिंग ईव), सोफी टर्नर (गेम ऑफ थ्रोन्स) और मैसी विलियम्स (गेम ऑफ थ्रोन्स) जैसे दिग्गजों से था।

अभिनेत्री को यह पुरस्कार उनके एक जटिल युवा महिला रूथ लैंगमोर के अपने चरित्र के लिए मिला है, जो जेसन बेटमैन के चरित्र के साथ एक मनी लॉन्ड्रिंग योजना और ड्रग कार्टेल में शामिल हो जाती है। ट्रॉफी को स्वीकार करते समय उन्होंने कहा कि उनकी चाहत है कि काश ट्रॉफी चॉकलेट की बनी होती, तो वह इसे सबके साथ बांट कर खा सकती थीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन