1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. 'एंग्री बर्ड' के सीक्वल में रेड की आवाज बनेंगे कपिल शर्मा

'एंग्री बर्ड' के सीक्वल में रेड की आवाज बनेंगे कपिल शर्मा

 Published : Jul 25, 2019 10:29 pm IST,  Updated : Jul 25, 2019 10:29 pm IST

कॉमेडियन व अभिनेता कपिल शर्मा आगामी फिल्म 'द एंग्री बर्ड मूवी 2' के हिंदी वर्जन में रेड के किरदार को अपनी आवाज देंगे। 

कपिल शर्मा- India TV Hindi
कपिल शर्मा Image Source : TWITTER

 

मुंबई: कॉमेडियन व अभिनेता कपिल शर्मा आगामी फिल्म 'द एंग्री बर्ड मूवी 2' के हिंदी वर्जन में रेड के किरदार को अपनी आवाज देंगे। 'द एंग्री बर्ड' फिल्म एक लोकप्रिय खेल के इसी नाम पर आधारित है, जिसमें रेड और उसके दोस्तों की कहानी को बड़े ही रोमांचक तरीके से सिल्वर स्क्रीन पर दिखाया गया है। 2016 में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म काफी हिट हुई थी।

किसी किरदार को आवाज देना और किसी फिल्म की डबिंग करने की भिन्नता पर बात करते हुए कपिल ने कहा, "पश्चिम में कलाकार पहले अपने पात्रों को आवाज देते हैं, फिर उसके आधार पर ग्राफिक्स शूट किया जाता है। वहीं यहां पर हमें ग्राफिक्स के अनुसार बोलना पड़ता है।"

रेड के किरदार से कहीं न कहीं कपिल भी वास्ता रखते हैं। इस पर अभिनेता ने कहा, "वह एक हीरो है, लेकिन वह भी कभी न कभी कठिन परिस्थितियों में फंस जाता है। अगर आपको मेरा इतिहास पता चलेगा तो आप भी ये मान जाएंगे कि मैं ही रेड हूं।"

वहीं अभिनेता ने कहा कि रेड उनकी ही तरह बहुत मजाकिया है। भारत में फिल्म 23 अगस्त को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल औक तेलुगू भाषा में रिलीज होगी।

Also Read:

Kabir Singh: 40 करोड़ की फीस पर शाहिद कपूर का जवाब, मेरा बैंक बैलेंस... 

निक जोनस की शर्टलेस फोटो सोशल मीडिया पर हुई वायरल, फिजिक को देख लोगों ने उड़ाया मजाक

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन