1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. आजम खान को लोकसभा से बर्खास्त कर देना चाहिए, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा रेखा शर्मा का बयान

आजम खान को लोकसभा से बर्खास्त कर देना चाहिए, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा रेखा शर्मा का बयान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 25, 2019 06:52 pm IST,  Updated : Jul 25, 2019 06:52 pm IST

समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान की लोकसभा में चेयर को लेकर की गई विवादित टिप्पणी पर संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा रेखा शर्मा ने कहा है कि आजम खान को लोकसभा से बर्खास्त कर देना चाहिए

Azam Khan should be disqualified says National Commission for Women chief on his remark on Rama Devi- India TV Hindi
Azam Khan should be disqualified says National Commission for Women chief on his remark on Rama Devi Image Source : AZAM KHAN

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान की लोकसभा में चेयर को लेकर की गई विवादित टिप्पणी पर संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा रेखा शर्मा ने कहा है कि आजम खान को लोकसभा से बर्खास्त कर देना चाहिए। आजम खान ने चेयर पर बैठीं भारतीय जनता पार्टी की सांसद रमा देवी पर विवादित टिप्पणी की थी।

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा रेखा शर्मा ने आजम खान की टिप्पणी पर कहा ‘’यह एक शर्मनाक बयान है, आजम खान इस तरह की हरकत बार बार कर रहे हैं, लोकसभा अध्यक्ष को इसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए, आजम खान को बर्खास्त कर देना चाहिए।‘’

आजम ने बीजेपी सांसद रमा देवी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की जिसके बाद स्पीकर ने उनको मर्यादा में रहने की हिदायत दी। वहीं बीजेपी ने आजम खान से माफी की मांग की है।

आजम ने रमा देवी प टिप्पणी करते हुए कहा, ''आप मुझे इतनी अच्छी लगती है कि मेरा मन करता है कि आप की आंखों में आंखे डाले रहूं।'' विवादित बयान के लिए आजम खान ने माफी तो नहीं मांगी लेकिन लोकसभा से वॉकआउट जरूर कर दिया। जाते-जाते आजम खान ये कहते गए कि अपमानित होने से अच्छा है कि वो सदन से चले जाएं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत