1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. 'एवेंजर्स 4' से जुड़ीं '13 रीजन्स वाए' की स्टार कैथरीन लैंगफोर्ड

'एवेंजर्स 4' से जुड़ीं '13 रीजन्स वाए' की स्टार कैथरीन लैंगफोर्ड

 Published : Oct 27, 2018 03:42 pm IST,  Updated : Oct 27, 2018 03:42 pm IST

टीवी शो '13 रीजन्स वाए' की एक्ट्रेस कैथरीन लैंगफोर्ड सुपरहीरो फिल्म 'एवेंजर्स-4' के कलाकारों की फेहरिस्त में शामिल हो गई हैं।

Katherine Langford- India TV Hindi
Katherine Langford Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: 'एवेंजर्स' फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म की स्टार-कास्ट पहले फिल्मों की तुलना में और तगड़ी होने वाली है। टीवी शो '13 रीजन्स वाए' की एक्ट्रेस कैथरीन लैंगफोर्ड सुपरहीरो फिल्म 'एवेंजर्स-4' के कलाकारों की फेहरिस्त में शामिल हो गई हैं। वेबसाइट 'हॉलीवुडरिपोर्टर डॉट कॉम' के मुताबिक, लैंगफोर्ड ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है।

'एवेंजर्स-4' के अलावा लैंगफोर्ड नेटफ्लिक्स के शो 'कस्र्ड' में भी काम कर रही हैं।

'13 रीजन्स व्हाई' में हैना की भूमिका निभाने के लिए लैंगफोर्ड गोल्डन ग्लोब पुरस्कार के लिए नामित हो चुकी हैं।

एंथोनी और जो रसो के निर्देशन में बन रही 'एवेंजर्स-4' तीन मई 2019 को रिलीज होगी।

(IANS इनपुट के साथ)

Also Read:

सोनम कपूर और आनंद आहूजा शादी के बाद पहला करवा चौथ ऐसे कर रहे सेलिब्रेट, देखें Photos

Baazaar box office collection day 1: सैफ अली खान की फिल्म की धीमी शुरुआत, पहले दिन कमाए 3.07 करोड़ रूपये

करवा चौथ 2018: आयुष्मान खुराना ने पत्नी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए रखा व्रत, ताहिरा के नाम की लगाई मेहंदी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन