1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. कैटी पेरी ने नए गाने में की गर्भवती होने की घोषणा

कैटी पेरी ने नए गाने में की गर्भवती होने की घोषणा

 Published : Mar 05, 2020 07:31 pm IST,  Updated : Mar 05, 2020 07:31 pm IST

पेरी के लिए उनके पति ब्लूम से यह पहला बच्चा होगा। 43 साल के ब्लूम पहले से अपने 9 साल के बेटे फ्लैंन के पिता हैं, जो इस समय उनकी पूर्व पत्नी मिरांडा केर के साथ है।

कैटी पेरी- India TV Hindi
कैटी पेरी Image Source :

लॉस एंजेलिस: मशहूर पॉप गायिका कैटी पेरी अपने अभिनेता पति ओरलांडो ब्लूम से पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं, उन्होंने अपने नए संगीत वीडियो के जरिये यह बात कही। पीपुल डॉट कॉम के अनुसार, 'अमेरिकन आइडल' की जज ने यह खुलासा किया कि वह अपने नए संगीत वीडियो 'नेवर वॉर्न ह्वाइट' में वह उम्मीद करते दिख रही हैं।

पेरी के लिए उनके पति ब्लूम से यह पहला बच्चा होगा। 43 साल के ब्लूम पहले से अपने 9 साल के बेटे फ्लैंन के पिता हैं, जो इस समय उनकी पूर्व पत्नी मिरांडा केर के साथ है।

यूट्यूब पर अपना संगीत वीडियो पोस्ट होने के बाद पेरी ने इंस्टाग्राम पर लाइव के दौरान अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी और कहा कि "शायद यह बहुत लंबा राज था, जिसे उन्होंने छुपा कर रखा था।"

अपने आने वाले अलबम पर चर्चा करते हुए पेरी ने कहा, "इस गर्मी में बहुत कुछ होने वाला है, मैं सिर्फ अपने बच्चे को जन्म ही नहीं देने जा रही, बल्कि आपलोग जिसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं वह सच होने वाला है।"

उन्होंने आगे बताया कि वह और उनके पति अपने आने वाले बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने सूखे हुए आम खाते हुए अपने प्रशंसकों को बताया कि हमलोग बहुत उत्साहित और खुश हैं।

पेरी ने 'नेवर वॉर्न व्हाइट' के माध्यम से अपनी प्रतिबद्धता का डर दिखाया, जबकि उसी समय उन्होंने गाया कि वह 'कैसे किसी अन्य व्यक्ति के साथ जिंदगी भर खुश रहने के लिए तैयार" हैं।

गाने का वीडियो स्टार के साथ खत्म होता है, जिसमें वह सफेद पोशाक में अपने पेट को रगड़ते दिखाई देती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन