1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. पिज्जा देख केटी पेरी अपने आपको रोक नहीं पाती

पिज्जा देख केटी पेरी अपने आपको रोक नहीं पाती

 Written By: IANS
 Published : Apr 09, 2015 05:20 pm IST,  Updated : Apr 09, 2015 06:57 pm IST

लॉस एंजेलिस: देश-विदेश के दौरे के दौरान पौष्टिक खाना खाने की कोशिश करने वाली गायिका केटी पेरी कहती हैं कि वह दूसरों को पिज्जा खाते स्वयं को रोक नहीं पाती। उन्होंने कहा, "शुरुआत में मैं

- India TV Hindi

लॉस एंजेलिस: देश-विदेश के दौरे के दौरान पौष्टिक खाना खाने की कोशिश करने वाली गायिका केटी पेरी कहती हैं कि वह दूसरों को पिज्जा खाते स्वयं को रोक नहीं पाती। उन्होंने कहा, "शुरुआत में मैं अपने लिए एक ऐसे खानसामा को लेकर आई, जो ऐसा खाना बनाए जिससे भूख कम लगे और जिसमें कोई डेरी उत्पाद न हो। लेकिन कुछ समय बाद मुझमें 'चलो पिज्जा खाते हैं' की ललक उठी।"

केटी (30) ने कहा, "मैं विदेश दौरे के दौरान हमेशा पौष्टिक खाना खाने की कोशिश करती हूं, लेकिन मेरी टीम के अन्य लोग हमेशा पिज्जा लिए घूमते हैं। ऐसे में मेरा जी ललचाता है और मैं मन ही मन कहती हूं कि 'मुझे भी एक टुकड़ा दे दो यार, तुम अगर मुझे एक टुकड़ा दोगे, तो मैं तुम्हें एक घंटा अतिरिक्त सोने दूंगी।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।