1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. पॉप सिंगर केटी पेरी ने शानदार तरीके से मनाया अपना 35वां बर्थडे

पॉप सिंगर केटी पेरी ने शानदार तरीके से मनाया अपना 35वां बर्थडे

 Published : Nov 03, 2019 02:04 pm IST,  Updated : Nov 03, 2019 02:04 pm IST

अमेरिकी गायिका केटी पेरी ने अपना 35वां जन्मदिन अपने 64 करीबी दोस्तों के साथ मिस्र में मनाया। 

केटी पेरी- India TV Hindi
केटी पेरी

अमेरिकी गायिका केटी पेरी ने अपना 35वां जन्मदिन अपने 64 करीबी दोस्तों के साथ मिस्र में मनाया। 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, 25 अक्टूबर को पेरी का जन्मदिन था। उन्होंने नील नदी किनारे क्रूज में मौज-मस्ती करते, रेगिस्तान में ऊंटों की सवारी करते और सूर्यास्त के समय पिरामिड का दीदार करते हुए मौज-मस्ती भरे 10 दिन बिताए।

मेहमानों में उनके मंगेतर ओरलैंडो ब्लूम (42) भी शामिल रहे, जिन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की। एक तस्वीर में सूर्यास्त के समय दोनों रोमांटिक पोज में नजर आ रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन