1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. केनी वेस्ट बेटी की सुरक्षा को लेकर सजग

केनी वेस्ट बेटी की सुरक्षा को लेकर सजग

 Written By: IANS
 Published : Apr 28, 2015 05:06 pm IST,  Updated : Apr 28, 2015 05:17 pm IST

लॉस एंजेलिस: रैपर केनी वेस्ट अपनी बेटी नॉर्थ वेस्ट की सुरक्षा को लेकर 'बहुत सजग' हैं। यह खुद उनकी पत्नी किम कर्दशियां ने कहा। टेलीविजन रियलिटी स्टार किम ने 'द टुडे शो' पर कहा, "वह

केनी वेस्ट बेटी की...- India TV Hindi
केनी वेस्ट बेटी की सुरक्षा को लेकर हमेशा सजग

लॉस एंजेलिस: रैपर केनी वेस्ट अपनी बेटी नॉर्थ वेस्ट की सुरक्षा को लेकर 'बहुत सजग' हैं। यह खुद उनकी पत्नी किम कर्दशियां ने कहा। टेलीविजन रियलिटी स्टार किम ने 'द टुडे शो' पर कहा, "वह (केनी) सुरक्षा को लेकर बहुत सजग हैं। जैसे अगर कोई चीज बहुत ऊंचाई पर हो, तो वह इस बात का ख्याल रखेंगे कि उस पर ताला हो, क्योंकि अगर वह उस चीज तक पहुंच गई तो? और मेरी प्रतिक्रिया होती है कि 'हमारे पास अभी कई साल हैं।"

उन्होंने कहा, "आपको सुरक्षा प्रूफ होने की जरूरत नहीं है।"

वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, 'द कीपिंग अप विद द कर्दशियन्स' स्टार किम ने पूर्व में बताया था कि उनकी बेटी नॉर्थ (22 माह) उन्हीं की तरह सेल्फी लेने की आदी है।

किम ने बताया, "उसके पास मेरी इन सारी फिल्मों एवं म्यूजिक का एक कंप्यूटर है। मैं बस उसका इस्तेमाल कर रही थी और मेरी नजर उसमें फोटो बूथ पर पड़ी। इसमें उसकी वो सारी सेल्फी थी, जो उसने कब ली, उसे नहीं मालूम लेकिन वह बटन दबाती है। यह बड़ा मजेदार है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन