1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. केली 1 दशक बाद बनेंगी मां

केली 1 दशक बाद बनेंगी मां

 Written By: IANS
 Published : Apr 18, 2015 11:14 am IST,  Updated : Apr 18, 2015 11:23 am IST

लॉस एंजेलिस: रिएलिटी टीवी स्टार केली जेनर (17) का कहना है कि वह आज से दस साल बाद मां बनने के बारे में सोचेंगी। वेबसाइट 'एसशोबिज डॉट कॉम' के अनुसार, केली ने पत्रिका 'टीन वोग'

2025 में मैं एक बच्चे की...- India TV Hindi
2025 में मैं एक बच्चे की मां होऊंगी।

लॉस एंजेलिस: रिएलिटी टीवी स्टार केली जेनर (17) का कहना है कि वह आज से दस साल बाद मां बनने के बारे में सोचेंगी। वेबसाइट 'एसशोबिज डॉट कॉम' के अनुसार, केली ने पत्रिका 'टीन वोग' को एक साक्षात्कार में बताया, "जब मैं मां बनने के बारे में सोचती हूं तो लगता है अभी इसमें 10 साल लगेंगे। शायद 2025 में मैं एक बच्चे की मां होऊंगी।"

उन्होंने कहा, "आपके पास बहनें होना एक अच्छी बात है। मेरी हर बहन के साथ मेरा एक अलग रिश्ता है। मैं किम (कर्दाशियां) से फैशन के नुस्खे लेती हूं, कोल हमारे परिवार की सलाहकार संरक्षक जैसी है और कोर्टनी मेरी दूसरी मां जैसी है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन