1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. किम कर्दशियां ने किया गर्भावस्था का प्रदर्शन

किम कर्दशियां ने किया गर्भावस्था का प्रदर्शन

 Written By: IANS
 Published : Sep 14, 2015 07:28 am IST,  Updated : Sep 15, 2015 01:02 pm IST

न्यूयॉर्क: रियलिटी टीवी स्टार किम कर्दशियां ने गिवेंची न्यूयॉर्क फैशन वीक शो के दौरान अपनी गर्भावस्था का प्रदर्शन किया। वह अपने पति कान्ये वेस्ट के साथ अपने दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं। 'पीपल

किम कर्दशियां ने किया...- India TV Hindi
किम कर्दशियां ने किया गर्भावस्था का प्रदर्शन

न्यूयॉर्क: रियलिटी टीवी स्टार किम कर्दशियां ने गिवेंची न्यूयॉर्क फैशन वीक शो के दौरान अपनी गर्भावस्था का प्रदर्शन किया। वह अपने पति कान्ये वेस्ट के साथ अपने दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं। 'पीपल डॉट कॉम' के अनुसार, शुक्रवार एक कार्यक्रम में 34 वर्षीय किम काले रंग के गिवेंची गाउन में नजर आईं, जिसके साथ उन्होंने काले रंग के जूते भी पहने हुए थे।


किम पहले से एक बच्ची नॉर्थवेस्ट की मां हैं और वहीं दिसंबर में वह दूसरे बच्चे के आने की उम्मीद कर रहे हैं।

किम ने नॉर्थवेस्ट के साथ कुछ समय बिताया। वहीं नॉर्थ बैंगनी रंग की पोशाक और उसी रंग के जूतों के साथ सुर्खियों में रहीं।

इसके बाद किम ने इंस्ट्राग्राम पर इस पल की तस्वीर साझा करते हुए इसका शीर्षक लिखा, "राजकुमारी के साथ घूमना।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन