1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. क्लेयर फॉय को खुद से कम भुगतान किए जाने पर बोले मैट स्मिथ

क्लेयर फॉय को खुद से कम भुगतान किए जाने पर बोले मैट स्मिथ

 Published : Apr 23, 2018 05:56 pm IST,  Updated : Apr 23, 2018 05:56 pm IST

मैट स्मिथ को लेकर पिछले कुछ वक्त से कहा जा रहा है कि 'द क्राउन' में उन्हें अपनी सह कलाकार क्लेयर फॉय से ज्यादा भुगतान किया गया था। हालांकि इन खबरों पर बात करते हुए अब स्मिथ ने कहा है कि वह क्लेयर का समर्थन करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि शो के निर्माताओं ने अब इस भुगतान के मामले में लैगिंक भेदभाव को ठीक किया है।

Matt Smith- India TV Hindi
Matt Smith

लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड अभिनेता मैट स्मिथ को लेकर पिछले कुछ वक्त से कहा जा रहा है कि 'द क्राउन' में उन्हें अपनी सह कलाकार क्लेयर फॉय से ज्यादा भुगतान किया गया था। हालांकि इन खबरों पर बात करते हुए अब स्मिथ ने कहा है कि वह क्लेयर का समर्थन करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि शो के निर्माताओं ने अब इस भुगतान के मामले में लैगिंक भेदभाव को ठीक किया है। 'हॉलीवुडरिपोर्टर डॉट कॉम' के अनुसार, अभिनेता ने रविवार को ट्रिबैका फिल्म महोत्सव में अपनी नई बायोपिक 'मैप्पलेथोर्प' के विश्व प्रीमियर के दौरान इस मुद्दे पर बात की।

स्मिथ ने कहा, "क्लेयर मेरी सबसे अच्छी दोस्तों में से एक हैं और मैं मानता हूं कि हम दोनों को समान भुगतान किया जाना चाहिए था और वास्तव में सभी के लिए इसमें समानता होनी चाहिए।" उन्होंने कहा, "मैं उसका पूरी तरह से समर्थन करता हूं और मुझे खुशी है कि इस मुद्दे को सुलझाया गया।

स्मिथ ने आगे कहा, “उन्होंने इसके लिए संशोधन किया, क्योंकि ऐसा करना जरूरी था। मुझे लगता है कि हमें सभी को यह ध्यान में रखना चाहिए कि हमें इस चीज को बेहतर बनाने का प्रयास करना होगा, लेकिन न केवल हमारे उद्योग बल्कि सभी उद्योगों में।" नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होने वाले शो के पहले दो सीजन में अभिनेता स्मिथ प्रिंस फिलिप के किरदार में नजर आए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन