1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. जवान दिखने के लिए सांप का जहर लगाती है ये मॉडल

जवान दिखने के लिए सांप का जहर लगाती है ये मॉडल

 Published : Mar 19, 2017 09:11 am IST,  Updated : Mar 19, 2017 09:11 am IST

खूबसूरती के लिए सांप के जहर का इस्तेमाल सुना है आपने? लंदन की एक मॉडल तो यही करती है। जी हां, ऐबी का कहना कि वो खूबसूरत दिखने और त्वचा को जवान रखने के लिए सांप का जहर इस्तेमाल करती हैं।

SNAKE POISON - India TV Hindi
SNAKE POISON

लंदन: खूबसूरती के लिए सांप के जहर का इस्तेमाल सुना है आपने? लंदन की एक मॉडल तो यही करती है। जी हां, ऐबी का कहना कि वो खूबसूरत दिखने और त्वचा को जवान रखने के लिए सांप का जहर इस्तेमाल करती हैं।

वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके' के मुताबिक, क्लेंसी (31) ने त्वचा में कसाव और जवां लुक पाने के लिए अपने चेहरे पर सांप का स्लाइवा (लार) लगाने सहित विभिन्न सौंदर्य उत्पादों का प्रयोग किया है।

क्लेंसी अपने पति पीटर क्राउच से बेटियों छह वर्षीय सोफिया और 21 महीने की लिबर्टी की मां हैं।

उन्होंने समाचार पत्र 'मेट्रो' को बताया, "मैंने सांप का जहर इस्तेमाल किया है और यह अच्छा था। पर्याप्त नींद, पानी और मॉइश्चराइजर मेरे लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद हैं।"

क्लेंसी ने कहा कि स्किनस्यूटिकल्स भले ही मंहगा होता है लेकिन यह टिकाऊ होता है और बस जरा सा लगाने की जरूरत होती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन