1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. 6 बच्चों की मां और 3 शादी के बाद एंजेलिना जोली को अब है एक सीरियस बॉयफ्रेंड की तलाश

6 बच्चों की मां और 3 शादी के बाद एंजेलिना जोली को अब है एक सीरियस बॉयफ्रेंड की तलाश

 Written By: IANS
 Published : Sep 03, 2019 03:11 pm IST,  Updated : Sep 03, 2019 03:11 pm IST

 एंजेलिना जोली को अब है एक सीरियस बॉयफ्रेंड की तलाश

 एंजेलिना जोली को अब...- India TV Hindi
 एंजेलिना जोली को अब है एक सीरियस बॉयफ्रेंड की तलाश

लॉस एंजेलिस: एंजेलिना जोली का बड़ा बेटा मैडॉक्स अभी कॉलेज में है, ब्रैड पिट अब उनकी जिंदगी में नहीं हैं और बात जहां तक हॉलीवुड में अपने करियर की है तो एंजेलिना इन दिनों काफी चूजी हो गई हैं, ऐसे में एंजेलिना के पास वक्त की कोई कमी नहीं है और हॉलीवुड की गलियारों में ऐसी खबर है कि फिलहाल एंजेलिना को एक सीरियस बॉयफ्रेंड की तलाश है। सेलेब्रिटी इन्साइडर डॉट ओआरजी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'रडार ऑनलाइन' के लिए अभिनेत्री के करीबी एक सूत्र ने कहा कि मैडॉक्स के कॉलेज चले जाने के बाद से वह काफी इमोश्नल हो गई हैं और उनका कहना है कि उनके पास अभी काफी वक्त है। अभी भी परिवार ही उनकी पहली प्राथमिकता है, लेकिन उनकी जिंदगी में एक बड़ा रिक्त स्थान है जिसे उन्हें भरने की आवश्यकता है और उनका मानना है कि अब किसी सीरियस रिलेशनशिप में जाने का समय आ गया है।

उस सूत्र ने यह भी कहा कि जोली की योजना सप्ताह में एक या दो बार डेट पर जाने की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन