1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. 'वंडर वुमन' के सीक्वल में दिखेंगी नताशा रोथवेल

'वंडर वुमन' के सीक्वल में दिखेंगी नताशा रोथवेल

 Published : Jul 25, 2018 11:55 pm IST,  Updated : Jul 25, 2018 11:55 pm IST

 रोथवेल को फिल्म में अभिनेता क्रिस्टन वाइग, प्रेडो पास्कल, गैल गैडोट और क्रिस पाइन के साथ देखा जाएगा।

नताशा रोथवेल- India TV Hindi
नताशा रोथवेल

लॉस एंजेलिस: फिल्म 'इनसिक्योर' में काम कर चुकी अभिनेत्री नताशा रोथवेल फिल्म 'वंडर वुमन' के सीक्वल में नजर आएंगी। वेबसाइट 'हॉलीवुडरिपोर्टर डॉट कॉम' के मुताबिक, रोथवेल को फिल्म में अभिनेता क्रिस्टन वाइग, प्रेडो पास्कल, गैल गैडोट और क्रिस पाइन के साथ देखा जाएगा।

निर्माताओं ने अभी तक फिल्म की कहानी का खुलासा नहीं किया है लेकिन कहा जा रहा है कि यह 1980 के दशक की कहानी है, जिसमें डायना (गैडोट) एक नई विलेन चीता का सामना करेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन