1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. इस कारण माईली साइरस और लियाम हेम्सवर्थ की राहें हो गईं जुदा

इस कारण माईली साइरस और लियाम हेम्सवर्थ की राहें हो गईं जुदा

 Published : Jul 21, 2018 11:14 am IST,  Updated : Jul 21, 2018 12:03 pm IST

अमेरिकी सिंगर-अभिनेत्री माईली साइरस और आस्ट्रेलियाई अभिनेता लियाम हेम्सवर्थ के एक दूसरे से अलग होने की खबर आई हैं। एक अंदरूनी सूत्र ने बताया कि दोनों में इस बात को लेकर विवाद था कि बच्चे कब करने हैं।

Miley Cyrus- India TV Hindi
Miley Cyrus

लॉस एंजेलिस: फिल्मी सितारे अक्सर अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन कम ही ऐसी हस्तियां होती हैं जो अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात करती हों। अब अमेरिकी सिंगर-अभिनेत्री माईली साइरस और आस्ट्रेलियाई अभिनेता लियाम हेम्सवर्थ के एक दूसरे से अलग होने की खबर आई हैं। एक अंदरूनी सूत्र ने बताया कि दोनों में इस बात को लेकर विवाद था कि बच्चे कब करने हैं, दोनों ने इस मुद्दे पर लड़ाई के चलते अपनी शादी रद्द कर दी थी और आखिरकार एक-दूसरे से अलग हो गए। एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, यह जोड़ा 2012 में सबसे पहले रोमांटिक रिश्ते में आया था और फिर अलग हो गया और बाद में फिर साथ आ गया।

लेकिन एक सूत्र ने ओके! आस्ट्रेलिया पत्रिका को बताया कि हॉलीवुड का यह मशहूर जोड़ा इस बात पर एक राय कायम नहीं कर सका कि उन्हें बच्चे कब पैदा करने चाहिए। अंदरूनी सूत्र ने बताया कि फिल्म 'द हंगर गेम्स' के अभिनेता लियाम जल्द ही घर बसाकर पिता बनना चाहते थे, लेकिन माईली अभी इसके लिए तैयार नहीं थीं। सूत्र ने कहा, "वह बच्चे चाहते थे और इस इच्छा को टालना नहीं चाहते थे, लेकिन माईली के मन में ऐसी कोई इच्छा नहीं थी..अभिनेता टूट गए। माईली ने शादी की योजना को टाल दिया और लियाम इन सबसे तंग आ चुके थे।"

सूत्र ने कहा कि माईली वास्तव में शादी नहीं करना चाहती थीं और लियाम अब खुद को ठगा-सा महसूस कर रहे हैं। पिछले सप्ताह माईली ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया और कहा गया कि वह मालिबू में अपने माता-पिता के साथ हैं, जबकि लियाम अपने देश आस्ट्रेलिया में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन