1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. अब न्यूड सीन नहीं करेंगी कियारा नाइटली

अब न्यूड सीन नहीं करेंगी कियारा नाइटली

 Published : Feb 24, 2019 11:21 am IST,  Updated : Feb 24, 2019 11:21 am IST

अभिनेत्री कियारा नाइटली का कहना है कि वह अब पर्दे पर न्यूड दृश्यों में नजर नहीं आएंगी क्योंकि वह मां बन चुकी हैं और उम्र के तीसरे दशक में हैं। नाइटली ने टाइम्स से कहा, "आज की तुलना में पहले मैं न्यूड दृश्य निभाने में ज्यादा संकोच नहीं करती थी।

कियारा नाइटली- India TV Hindi
कियारा नाइटली

नई दिल्ली: अभिनेत्री कियारा नाइटली का कहना है कि वह अब पर्दे पर न्यूड दृश्यों में नजर नहीं आएंगी क्योंकि वह मां बन चुकी हैं और उम्र के तीसरे दशक में हैं। नाइटली ने टाइम्स से कहा, "आज की तुलना में पहले मैं न्यूड दृश्य निभाने में ज्यादा संकोच नहीं करती थी। मैं अब एक मां हूं और उम्र के तीसरे दशक में हूं और अपने शरीर को लेकर खुश हूं। लेकिन मुझे नहीं लगता कि अब मुझे न्यूड दृश्य देने चाहिए।"

संगीतकार जेम्स राइटन की पत्नी नाइटली ने कहा, "उस समय ऐसा करना मेरी पसंद थी। मुझे बॉडी डबल का चुनाव करना है। चुनने की यह प्रक्रिया बहुत रोचक है। वह कुछ-कुछ मेरी तरह होगी, लेकिन और थोड़ी बेहतर। उसका शरीर खूबसूरत है, इसलिए वह यह कर सकती है.।"

उन्होंने इससे पहले कहा था कि वे जब 22 वर्ष की थीं तब वे बहुत टूट गई थीं। उन्होंने बताया कि करियर के बारे में आलोचना होने पर उन्होंने अपना आत्मविश्वास खो दिया था।

अभिनेत्री ने टीनएजर के रूप में 'बेंड इट लाइक बेकहम', 'लव एक्चुअली' और 'पाइरेट्स ऑफ कैरेबियन' में अभिनय किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन