1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. ऑस्कर: एक महीने के लिए टाला गया समारोह, फरवरी 2022 में होने वाला था अवॉर्ड शो

ऑस्कर: एक महीने के लिए टाला गया समारोह, फरवरी 2022 में होने वाला था अवॉर्ड शो

 Written By: PTI
 Published : May 28, 2021 02:44 pm IST,  Updated : May 28, 2021 04:39 pm IST

यह पुरस्कार समारोह पहले 27 फरवरी को होना था और अब इसे अगले महीने यानि मार्च के लिए टाल दिया गया है।

oscar 2022 94th academy awards delayed to march news in hindi - India TV Hindi
ऑस्कर: एक महीने के लिए टाला गया समारोह, फरवरी 2022 में होने वाला था अवॉर्ड शो Image Source : TWITTER: @411WRESTLING

ऑस्कर पुरस्कारों का आयोजन करने वाले ‘अकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज’ (एएमपीएएस) ने 2022 में होने वाले समारोह को एक महीने के लिए टालने का फैसला किया है। 

एएमपीएएस ने एक बयान में कहा कि यह पुरस्कार समारोह पहले 27 फरवरी को होना था और अब यह 27 मार्च 2022 को आयोजित किया जाएगा। हालांकि, अकेडमी पुरस्कारों के लिए पात्रता 31 दिसंबर तक की ही रहेगी। 

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए ऑस्कर जीतने वाले डैनियल के मजाकिया भाषण पर उनकी मां का रिएक्शन हुआ वायरल

पिछले समारोह में अकेडमी ने कोविड-19 महामारी के कारण पात्रता में बदलाव करते हुए इसे 28 फरवरी 2021 तक के लिए बढ़ा दिया था। अब एक बार फिर उन फिल्मों को पुरस्कारों की दौड़ में शामिल होने का मौका मिलेगा जिन्हें थिएटरों में रिलीज किया जाना था लेकिन इसके बजाय उन्हें ऑनलाइन रिलीज किया गया।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन