1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. 'पैसिफिक रिम 2' की शूटिंग नवंबर में

'पैसिफिक रिम 2' की शूटिंग नवंबर में

 Written By: IANS
 Published : Jul 15, 2015 11:45 am IST,  Updated : Jul 15, 2015 11:48 am IST

लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड फिल्म 'पैसिफिक रिम 2' के निर्माण में लंबी देरी के बाद आखिरकार फिल्म की शूटिंग नवंबर महीने से शुरू होने वाली है। फिल्म के निर्देशक ग्युलेरमो डेल टोरो ने यह जानकारी दी।

'पैसिफिक रिम 2' की...- India TV Hindi
'पैसिफिक रिम 2' की शूटिंग नवंबर में

लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड फिल्म 'पैसिफिक रिम 2' के निर्माण में लंबी देरी के बाद आखिरकार फिल्म की शूटिंग नवंबर महीने से शुरू होने वाली है। फिल्म के निर्देशक ग्युलेरमो डेल टोरो ने यह जानकारी दी। एक वेबसाइट के अनुसार टोरो ने बताया कि फिल्म निर्माण में देरी इसलिए हुई, क्योंकि वे बहुत विस्तार से फिल्म की कहानी और दृश्यों की डिजाइनिंग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि उनकी टीम ने फिल्म के लिए मारधाड़ से भरपूर शानदार कहानी की योजना बनाई थी।

उन्होंने बताया, "हमें सारी डिजाइनिंग के लिए तीन से चार महीनों का समय लगा, अब नवंबर से हम फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।"

ऐसा माना जा रहा है कि 'पैसिफिक रिम 2' की कहानी मूल फिल्म की कहानी के अंत के कुछ वर्षो बाद के घटनाक्रम पर आधारित होगी।

'पैसिफिक रिम 2' चार अगस्त 2017 में प्रदर्शित हो सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन