1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. रेडक्लिफ से 'ग्रैंड थेफ्ट ऑटो' के लिए चल रही बात

रेडक्लिफ से 'ग्रैंड थेफ्ट ऑटो' के लिए चल रही बात

 Written By: IANS
 Published : Apr 10, 2015 01:44 pm IST,  Updated : Apr 10, 2015 01:45 pm IST

लॉस एंजेलिस: 'हैरी पॉटर' से शोहरत पाने वाले अभिनेता डेनियल रेडक्लिफ से आने वाली फिल्म 'ग्रैंड थेफ्ट ऑटो' में अभिनय करने की बात चल रही है। फिल्म की कहानी लोकप्रिय वीडियो गेम 'जीटीए' के निर्माता

- India TV Hindi

लॉस एंजेलिस: 'हैरी पॉटर' से शोहरत पाने वाले अभिनेता डेनियल रेडक्लिफ से आने वाली फिल्म 'ग्रैंड थेफ्ट ऑटो' में अभिनय करने की बात चल रही है। फिल्म की कहानी लोकप्रिय वीडियो गेम 'जीटीए' के निर्माता सैम हाउसर और वीडियो गेम में व्याप्त हिंसा का विरोध करने वाले अधिवक्ता जैक थॉम्पसन के बीच के झगड़े की सच्ची घटना पर आधारित है। बीबीसी फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन ब्रिटिश निर्देशक ओवेन हैरिस कर रहे हैं।

वेबसाइट 'हॉलीवुडरिपोर्टर डॉट कॉम' के मुताबिक, अगर सब कुछ ठीक रहा तो रेडक्ल्फि फिल्म में हाउसर की भूमिका निभाएंगे। थॉम्पसन के किरदार के लिए अभी किसी का नाम सामने नहीं आया है।

फिल्म की पटकथा जेम्स वुड ने लिखी है, जो कि डेविड कुशनेर की किताब 'जैक्ड : द आउटलॉ स्टोरी ऑफ ग्रैंड थेफ्ट ऑटो' पर आधारित है।

फिल्म की शूटिंग 20 अप्रैल से शुरू होनी है। फिलहाल रिलीज की तारीख की घोषणा नहीं हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन