1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. जन्मदिन की पार्टी में डॉउने जूनियर ने गाना गाया

जन्मदिन की पार्टी में डॉउने जूनियर ने गाना गाया

 Written By: IANS
 Published : Apr 25, 2015 09:56 am IST,  Updated : Apr 25, 2015 09:56 am IST

लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट डॉउने जूनियर ने अपने जन्मदिन की पार्टी पर मेहमानों के लिए गाना गाया। रॉबर्ट इस महीने 50 साल के हो गए। वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, फिल्म

जन्मदिन की पार्टी में...- India TV Hindi
जन्मदिन की पार्टी में डॉउने जूनियर ने गाना गाया

लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट डॉउने जूनियर ने अपने जन्मदिन की पार्टी पर मेहमानों के लिए गाना गाया। रॉबर्ट इस महीने 50 साल के हो गए। वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, फिल्म 'आइरन मैन' के अभिनेता ने पहले रॉक बैंड 'डुरैन डुरैन' और फिर जैज रॉक बैंड 'स्टीले डैन' के साथ गाना गाया।

'द लेट लेट शो' पर रॉबर्ट ने कहा, "यह बड़ी बात थी। मेरे पास दो बैंड थे। मैंने 'डुरैन डुरैन' के साथ और फिर 'स्टीले डैन' के साथ गाना गाया।"

हालांकि, जैसा वह चाह रहे थे, गाना उतना अच्छा नहीं रहा, क्योंकि उनके मन में मंच का डर समाया हुआ था।

उन्होंने कहा, "मैं शब्द भूल गया क्योंकि मैं 'स्टीले डैन' के साथ मंच साझा करने को लेकर थोड़ा उत्साहित था।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन