लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड अभिनेत्री स्कारलेट जोहानसन टेलीविजन टॉक शो 'सैटरडे नाइट लाइव' के दो मई को प्रसारित होने वाले एपीसोड की मेजबानी करेंगी। वेबसाइट 'हॉलीवुडरिपोर्टर डॉट कॉम' के अनुसार, इसकी घोषणा बीते सप्ताहांत प्रसारित हुए एपीसोड में की गई, जिसके मेजबान टाराजी पी. हेंसन थे। हालांकि स्कारलेट के शो में आने वाले मेहमान के नाम का खुलासा नहीं किया गया, जो एक संगीत हस्ती हैं।
स्कारलेट की मेजबानी वाला एपीसोड उनकी फिल्म 'एवेंजर्स : एज ऑफ अल्ट्रॉन' के प्रदर्शन के एक दिन बाद प्रसारित हो रहा है। फिल्म एक मई को सिनेमाघरों में आ रही है, जिसमें स्कारलेट ब्लैक विडो की अपनी भूमिका में वापस दिखाई देंगी।
जोहानसन चौथी बार 'सैटरडे नाइट लाइव' की मेजबान बनकर आ रही हैं। इससे पहले उन्होंने 2010 में शो के एपीसोड की मेजबानी की थी।