1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. 'द क्रीचर फ्राम द ब्लैक लगून' के रीमेक में दिखेंगी स्कारलेट जोहांसन

'द क्रीचर फ्राम द ब्लैक लगून' के रीमेक में दिखेंगी स्कारलेट जोहांसन

 Written By: IANS
 Published : Apr 10, 2015 04:08 pm IST,  Updated : Apr 10, 2015 04:14 pm IST

लॉस एंजेलिस: अभिनेत्री स्कारलेट जोहांसन कथित तौर पर यूनिवर्सल पिक्चर्स की अगली फिल्म 'द क्रीचर फ्राम द ब्लैक लगून' के लिए पहली पसंद बताई जा रही हैं। वर्ष 1954 में बनी ब्लैक लगून के इस

- India TV Hindi

लॉस एंजेलिस: अभिनेत्री स्कारलेट जोहांसन कथित तौर पर यूनिवर्सल पिक्चर्स की अगली फिल्म 'द क्रीचर फ्राम द ब्लैक लगून' के लिए पहली पसंद बताई जा रही हैं। वर्ष 1954 में बनी ब्लैक लगून के इस रीमेक में राक्षस को 3डी रूप में दिखाया जाएगा। मूल फिल्म में जूलिया एडम्ल ने मुख्य भूमिका अदा की थी।

मूल फिल्म की पटकथा कुछ वैज्ञानिकों और एक ऐसे जीव के इर्दगिर्द घूमती है जो देखने में आधा मछली की तरह है और आधा इंसान की तरह है। इन वैज्ञानिकों ने अमेजन नदी में अनुसंधान के दौरान इस जीव को देखा था।

अब यूनिवर्सल स्टुडियोज ने इस जीव का 3डी रूप पेश करने का फैसला किया है। फिल्म की पटकथा एलेक्स कुट्जमैन और क्रिस मोर्गन लिख रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन